Betul  Samachar: चुनाव के पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, बैतूल विधानसभा के कई सरपंच और कांग्रेसी भोपाल में थामेंगे भाजपा का हाथ, राजनीति में मचा हड़कंप

Betul Samachar: Big blow to Congress before elections, many sarpanches and Congressmen of Betul assembly will hold BJP's hand in Bhopal, stir in politics

Betul  Samachar: चुनाव के पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका,बैतूल विधानसभा के कई सरपंच और कांग्रेसी भोपाल में थामेंगे भाजपा का हाथ, राजनीति में मचा हड़कंपBetul Samachar: (बैतूल)। विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का पार्टी छोडऩे और शामिल कराने का सिलसिला तेजी से बड़ा है। बैतूल की राजनीति में यह मामला फिलहाल अछूता था, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के किले में सेंधमारी करते हुए लगभग 250 कांगे्रसियों को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी कर ली है। यह समाचार लिखे जाने तक कांग्रेसी मुन्ना मानकर समेत विधानसभा क्षेत्र के कई सरपंच और पंच समेत दिग्गज कांग्रेसी भोपाल पहुंचने के करीब है।

वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिले की भाजपा राजनीति के सूत्रधार हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर लेंगे। कांग्रेस के लिए चुनाव के पहले यह किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस में व्यवसायिक प्रतिद्वंदता के कारण आपसी खींचतान मची है। इसका खामियाजा आपस में कांग्रेसी एक दूसरे को नीचा दिखाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा लगातार बूथ मैनेजमेंट के बहाने मजबूत होते जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस की गुटबाजी भाजपा को मजबूत कर रही है। इसका उदाहरण कांग्रेस नेता और कुनबी समाज के सक्रिय नेता मुन्ना मानकर की नाराजगी के रूप में देखने को मिली है।

कहा जा रहा है कि बिल्डर्स होने के कारण मुन्ना मानकर की क्षेत्र में अच्छी छवि भी है। इधर कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं से व्यवसायिकता के कारण उनके पिछले दिनों से अनबन चल रही थी। एक कांग्रेस नेता ने उनकी टीएनसीपी और नगरपालिका समेत कलेक्टर को शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार मुन्ना ने इस बात की शिकायत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भी की, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। इसी बात से वे लंबे समय से नाराज चल रहे थे। हालांकि किसी को एहसास नहीं था कि उनकी नाराजगी के कई मायने हो सकते हैं।

भाजपा ने भुनाई राजनीति, बड़ा हाथ मारा जानकार सूत्र बताते हैं कि मुन्ना मानकर की नाराजगी भाजपा खेमे को लग गई थी। इसके बाद भाजपा ने अपने कुछ नेताओं के माध्यम से मानकर को साधने को प्रयास किया और कम समय में सफलता हाथ लग गई। कुनबी समाज का एक बड़ा चेहरा भाजपा के हाथ लग गया। इसके बाद समाज से ही जुड़े कांग्रेस अन्य पदाधिकारियों को भी भाजपा में लाने की कोशिश तेज हो गई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कुछ सरपंच-पंच समेत कुछ अन्य नेताओं से भी भाजपा ने संपर्क कर रणनीति के तहत पार्टी ज्वाइनिंग करने की तैयारियां शुरू कर दी थी। इसी के बाद बुधवार सुबह मुन्ना मानकर के फोरलेन स्थित जेवण रेस्टारेंट में जब वाहनों का काफिला एकत्रित हुआ तो किसी को समझते देर नहीं लगी कि बड़ा राजनैतिक विस्फोट होने वाला है।

दिग्गजों के भाजपा में जाने से कांग्रेस को नुकसान सूत्र बताते हैं कि मुन्ना मानकर समेत … कई दिग्गज कांग्रेसियों का पार्टी का दामन छोडऩे से तगड़ा नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। एक-एक कार्यकर्ताओं को एकजुट करना इस समय चुनौती बना है। ऐसे में जिले की राजनीति में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले हेमंत खंडेलवाल ने अपने मास्टर स्ट्रोक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को चारों खाने चित्त कर दिया है। भोपाल में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मुन्ना मानकर समेत चालीस वाहनों से करीब 250 कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाए जाने के बाद बैतूल विधानसभा में समीकरण बदलने से इंकार नहीं किया जा सकता।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button