High Alert: भारत-पाकिस्तान तनाव: अलर्ट पर सारणी और आमला

High Alert: India-Pakistan tension: Sarni and Amla on alert

स्थानीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी सुझाव

High Alert: सारनी (कालीदास चौरासे/ दुर्गाप्रसाद जौंजारे)। पड़ोसी देश पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच सारणी अमला को अलर्ट पर रखा गया है। इसको गंभीरता से लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण कर जरूरी सुझाव और निर्देश दिए हैं। साथ ही आम जनता से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के प्रमुख 26 स्थानों को अलर्ट पर रखा गया है। जिसमें आमला और सारनी भी शामिल है। सरकार से दिशा निर्देश जारी होते ही स्थानीय प्रशासन ने सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन का निरीक्षण किया। सुरक्षा से संबंधित उपकरण देखें। सुरक्षा में कहीं कोई चूक ना रह जाए। इसको लेकर सुरक्षा संबंधित संपूर्ण जानकारी एकत्रित की।

इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के सुझाव दिए हैं। एसटीपीएस के जलाशय का भी प्रशासन ने निरीक्षण किया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अलावा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से भी सुरक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी ली है। गौरतलब है कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की खुद की सुरक्षा है। इसी तरह वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के पास भी अपनी खुद की सुरक्षा है। दोनों ही संस्थान सीसीटीवी कैमरे से लैस है। बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बाहरी लोगों पर रखी जा रही नजर

एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई जयपाल इवनाती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति किसी के यहां किराए पर रहता है या किसी होटल, लॉज में रुकता है तो वह अनिवार्य रूप से जरूरी आइडेंटी संबंधित व्यक्ति और पुलिस के पास जमा कराए। सुरक्षा कारणों के लिए आइडेंटी बहुत जरूरी है। आधार और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से मकान मालिक के पास होना चाहिए। साथ ही मकान मालिक अपने यहां किराए पर रह रहे लोगों की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में जमा कराए। गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र में बाहरी लोगों का आवागमन बदस्तूर जारी रहता है। इसीलिए औद्योगिक क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नजर रखी जा रही है।

सीसीटीवी लगाने लिखा पत्र

पुलिस प्रशासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के नाम सीसीटीवी कैमरे लगाने पत्र लिखा है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षा और मजबूत होगी। फिलहाल शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर कैमरे लगने से सामाजिक तत्वों और शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। पुलिस प्रशासन में मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में भी सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के सुझाव दिए हैं।

आमला में हाई अलर्ट

इधर आमला में अतिसंवेदनशील एयरफोर्स होने के कारण प्रशासन और पुलिस एतिहात बरत रहा है। प्रदेश के जिन 26 महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के लिए हाईअलर्ट किया हैं उसमें सारनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के बाद आमला का एयरफोर्स स्टेशन शामिल है। बताया जा रहा है कि एयर फोर्स स्टेशन के अंदर सुरक्षा के और बड़े इंतजाम किए गए हैं।अलर्ट मिलने के बाद एयर फोर्स की टीम खुद निगरानी कर रही है। सूत्र बताते हैं कि एयर फोर्स स्टेशन के आसपास पुलिस और प्रशासन भी लगातार निगरानी कर रहा है। दूसरी ओर अधिकारी भी खुद निरीक्षण कर रहे हैं और निरीक्षण कर एयरफोर्स अधिकारियों से तालमेल स्थापित करने में लगे हुए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button