Betul BJP News : आचार संहिता के कुछ घण्टे पहले भाजपा का बड़ा मास्टर स्ट्रोक

Betul BJP News: A few hours before the code of conduct, BJP's big master stroke

जिले को मिली 100 सीटों के मेडिकल कालेज की सौगात, वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज भी मिला

Betul BJP News : (बैतूल)। आदर्श आचरण संहिता लगने के कुछ घण्टे पहले ही बैतूल जिले को दो नई और बड़ी सौगातें मिली हैं। सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने इसकी घोषणा की पत्रकारवार्ता में आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पण्डागरे, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई उपस्थिति थी। चुनाव आचार संहिता लगने के पहले भाजपा सरकार ने जिले को 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

Also Read : Aaj ka Mandi Bhav : देखें आज 9 अक्टूबर 2023 का बैतूल मंडी भाव

मेडिकल कालेज के लिए जमीन तलाशने का काम कलेक्टर को करने के निर्देश राज्य शासन से मिले है। दूसरी तरफ सोमवार से शुरू हुई इंदौर , नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज बैतूल स्टेशन पर भी दे दिया गया है। स्टेशन पहुंचने पर पहले दिन जिले के जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पहले जिले वासियों को मिली यह दोनों सौगातें भाजपा का मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखी जा रही हैं।

Also Read : Betul Vande Bharat & Medical College : ब्रेकिंग: रंग लाएं भाजपा नेताओं के प्रयास, बैतूल को मेडिकल कॉलेज की सौगात, वंदेमातरम ट्रेन का स्टॉपेज भी मिला

जिले वासियों को मिलेगा नि:शुल्क , सुलभ और सही इलाज: हेमंत

भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि राज्य शासन ने बैतूल जिले में 100 सीट प्रवेश क्षमता के चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना किए जाने हेतु सिद्धांत: निर्णय लिया है। चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना नेशनल मेडिकल काउंसिल के नियमों के अंतर्गत की जाती है। नेशनल मेडिकल काउंसिल के नवीन नियमानुसार चिकित्सा महाविद्यालय हेतु 25 एकड़ से अधिक भूमि जिला चिकित्सालय के 10 किलोमीटर के भीतर होनी आवश्यक है। इसके लिए जिले के कलेक्टर को जमीन तलाशे जाने के निर्देश भी राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं।

Also Read : Betul Today News : जिले की गिट्टी खदानों के खनन पर मध्यप्रदेश प्रदूषण बोर्ड की रोक?

श्री खण्डेलवाल ने बताया कि यह जिले वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि होने के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर भी साबित होगी। इसके लिए सांसद डीडी उइके , विधायक योगेश पंडागरे, भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला सहित भाजपा नेता लंबे समय से प्रयासरत थे। जिलेवासियों को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कालेज खुलने के बाद जिले वासियों को अब गम्भीर बीमारियों का इलाज करवाने महानगरों की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। इससे उनका समय और पैसे की भी बचत होगी। समाज के हर वर्ग समेत गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों को मेडिकल कालेज में नि:शुल्क और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

Also Read : Betul Samachar : युवक की मौत के 24 घंटे बाद गुस्साए ग्रामीण, पुलिस वाहन घेरकर किया रास्ता जाम

Betul BJP News : आचार संहिता के कुछ घण्टे पहले भाजपा का बड़ा मास्टर स्ट्रोक

कुछ ही घंटों के भीतर मिला वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टाप

मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के साथ-साथ जिलेवासियों को वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन की सौगात भी केंद्र सरकार द्वारा दे दी गई है। आज बकायदा जन प्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद डीडी उइके ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों को बताया कि, हाल ही में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान वंदे भारत ट्रेन को इन्दौर से नागपुर तक चलाये जाने के निर्देश दिए थे।

रविवार शाम इसके आधिकारिक आदेश भी रेल मंत्रालय से जारी हो चुके थे लेकिन बैतूल रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टाप नहीं दिया गया था। इसके लिए रविवार शाम ही रेल मंत्री को पत्र द्वारा अवगत कराया गया कि यह ट्रेन लोकसभा क्षेत्र की चार विधान सभाओ से होकर गुजरेगी यदि इस ट्रेन का स्टाप बैतूल स्टेशन पर दिया जाए तो क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा मिल जाएगी। पत्र पर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने तत्काल संज्ञान लिया और आज ही वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज बैतूल स्टेशन पर कर दिया गया। प्रेस वार्ता खत्म होने के बाद सभी जन प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के पायलटों का फूल मालाओं से स्वागत कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नागपुर रवाना किया गया।

Also Read : Betul News : लाचार सिस्टम की बोलती तस्वीर…

वंदे भारत ट्रेन की सौगात में समाज सेवियों का भी योगदान

सोमवार से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज होने से जिले वासियों को नागपुर आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन को नागपुर तक चलाये जाने के लिए जिले के समाज सेवी बंटी जितेंद्र पेशवानी , बबलू खुराना , पत्रकार विनय वर्मा का भी बड़ा योगदान रहा है। रेल मंत्री के भोपाल नवदुनिया के एक कार्यक्रम के दौरान इस ट्रेन की लेकर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा की थी।

पेशवानी ने उन्हें बताया था कि नागपुर तक वंदेभारत ट्रेन चलाई जाए तो इससे न सिर्फ यात्रियों बल्कि व्यापारियों को फायदा होगा। इतना ही नहीं र रेल सलाहकार समिति सदस्य दीपक दीपू सलूजा ने भी ट्रेन के बैतूल स्टापेज नहीं होने पर बीती रात सांसद उइके का पत्र रेलवे मंत्री को ट्वीट कर स्टापेज का अनुरोध किया था। सोमवार जब ट्रेन बैतूल पहुंची भाजपा नेताओं के अलावा समाज सेवी बंटी पेशवानी , बबलू खुराना एवं सीटू साहू ने ट्रेन का पूजन किया ततपश्चात सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Also Read : Betul News : गन्ने की प्रोत्साहन राशि के लिए किसान सड़क पर उतरे, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा को ज्ञापन

एक और सौगात: 84 लाख में बनेगा आश्रय स्थल

आचार संहिता लगने के पूर्व भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने अस्पताल परिसर में लाखों की लागत से बनने वाले आश्रय स्थल की जानकारी पत्रकारों को दी है। विजय भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि उनकी विधायकी के पूर्व कार्यकाल में उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए आश्रय स्थल।

विश्राम गृह निर्माण के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराई थी, लेकिन सरकार बदल जाने की वजह से यह प्रोजेक्ट कैंसिल कर दिया गया था, लेकिन अब अस्पताल में जल्द ही सुव्यवस्तिथ आश्रय स्थल की सुविधा जिले वासियों को मिलेगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्रय स्थल निर्माण के लिए 84 लाख 98 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। आश्रय स्थल बन जाने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा ।

Also Read : आंगन में खेल रहे ढाई साल के बालक के ऊपर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौके पर हुई मौत

परिसर में ही उन्हें व्यवस्थित बने आश्रय स्थल में रुकने की सुविधा मिलेगी, जहां परिजन रहकर अपने मरीज की देखभाल कर सकेंगे। खंडेलवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्राम कढ़ाई , सोनाघाटी और बांचा ग्राम को भी गोद लिया है, जहां सामुदायिक केंद्र , सड़कें , नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी।

Also Read : Betul News : मर्यादित कपड़े पहने हों तो ही मंदिर में मिल पायेगा प्रवेश

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button