आंगन में खेल रहे ढाई साल के बालक के ऊपर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौके पर हुई मौत

अनकावाडी गांव में आंगन में खेल रहे ढाई साल के बालक के ऊपर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौके पर हुई म
घोड़ाडोंगरी. तहसील के अनकावाडी गांव में आंगन में खेल रहे ढाई साल के बालक के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे कि करंट लगने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार दोपहर करीब 12बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया।
रानीपुर थाने के एएसआई दीपक मालवीय ने बताया कि अनकावाडी गांव में आंगन में खेल रहे ढाई साल के बालक कार्तिक भलावी के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे कि करंट लगने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही हैं।




