Betul News : गन्ने की प्रोत्साहन राशि के लिए किसान सड़क पर उतरे, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा को ज्ञापन
Betul News: Farmers took to the streets for sugarcane incentive, memorandum submitted to the Collector in the name of the Chief Minister


Betul News : (बैतूल)। जिले के कृषकों को गन्ने की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से किसान नाराज है। राशि के लिए किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसानों ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। किसान नरेन्द्र पटेल, राजू राठौर, योगेश वर्मा, संतोष पाल सहित अन्य किसानों ने बताया कि गन्ना उत्पादक राज्य पंजाब, हरियाणा, यूपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की सरकार द्वारा गन्ना किसानों को 50 से 90 रूपए की प्रति दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है, लेकिन मप्र में किसानों को यह राशि नहीं मिल रही है।
Also Read : Betul News : मर्यादित कपड़े पहने हों तो ही मंदिर में मिल पायेगा प्रवेश
किसानों की मांग है कि अन्य प्रदेशों की तरह किसानों को गन्ने की प्रोत्साहन राशि दी जा जाए। इसके अलावा किसानों की मांग है कि रेलवे कॉरिडोर में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उन किसानों को सरकारी मूल्य से 8 गुना मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही किसान के घर से एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जाए।
Also Read : Betul News : बिना अनुमति और मानचित्र के करा रहे भवन निर्माण
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बैतूल के किसानों ने मांग की है कि गन्ने की फसल की प्रोत्साहन राशि मप्र के सभी गन्ना उत्पादक किसानों को दी जाए। किसानों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वे आने वाले दिनों में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।




