Betul Samachar : युवक की मौत के 24 घंटे बाद गुस्साए ग्रामीण, पुलिस वाहन घेरकर किया रास्ता जाम

Betul Samachar: 24 hours after the death of the youth, angry villagers surrounded the police vehicle and blocked the road.

पिकअप वाहन और मोटरसाकिल भिड़ंत में हुई थी 40 वर्षीय युवक की मौत 

Betul Samachar : (सारनी)। सड़क हादसे में युवक की मौत के 24 घंटे बाद भी पिकअप वाहन और आरोपी गिरफ्तार नहीं होने से ग्रामीण भड़क उठे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बैठक करके पुनर्वास कैंप चोपना को जाने वाले शोभापुर गांव मार्ग को बंद कर दिया। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पाथाखेड़ा पुलिस पहुंची।

पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और पुलिस वाहन को ही घेर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी गांव से निकलकर आरोपी की तलाश में जुट गए। यह संपूर्ण घटनाक्रम सुबह से दोपहर 3 बजे तक चला। मौके पर टीआई अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हो पाया।

गौरतलब है कि शोभापुर गांव होते हुए पुनर्वास कैंप चोपना के 32 गांव आसानी से पहुंचते है। यानी कि ग्रामीणों के रास्ता जाम करने से आवागमन करने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया शनिवार सुबह मजदूरी के लिए जाते समय संतलाल नर्रे और राजू यूके सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी ले जाया गया। जहां पर संतलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू उईके घायल है।

ग्रामीणों ने बताया गवरी थाना से शोभापुर गांव और बिछुआ को जोड़ने वाले तिराहे पर पिकअप वाहन से संतलाल और राजू टकरा गए थे। ग्रामीण महिला पुरुष का मानना है कि सड़क हादसे में मृत संतलाल के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इसी के लिए सुबह से दोपहर तक ग्रामीणों द्वारा रास्ता जाम कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button