BJP News : भाजपा प्रत्याशी देशमुख की कार्यप्रणाली से बढ़ी मुश्किलें

BJP News: Problems increased due to functioning of BJP candidate Deshmukh

अब कई भाजपा नेताओं ने भोपाल जाकर प्रत्याशी बदलने की करी मांग (BJP News)

BJP News : (बैतूल)। भला मानूस कहे जाने वाले चन्द्रशेखर देशमुख मुलताई से प्रत्याशी घोषित होते ही अपना रूतबा बदल चुके है। इसका खामियाजा उन्हें जगह-जगह विरोध के रूप में उठाना पड़ रहा है। छोटे-छोटे मामले में उनके द्वारा शीर्ष नेताओं को की जा रही शिकायतों से जमीन से जुड़े कार्यकर्ता बेहद नाराज बताए जा रहे है। छोटे से मामले में एक ब्यूरोक्रेट्स की सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाले देशमुख का पूरे क्षेत्र में लगातार विरोध बढ़ते जा रहा है।

मंगलवार दोपहर बाद उनकी सीधे तौर पर क्षेत्र के डेढ़ सैकड़ा बूथ कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर शिकायत कर डाली। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े के नेतृत्व में की गई शिकायत में सभी ने एक स्वर में देशमुख की जगह दूसरे को टिकट देने की मांग की। यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर उसे जीत दिलाने की बात भी कहकर आ गए। यदि ऐसा होता है तो देशमुख की राह में काटे ही काटे बिछ जाएंगे।

पूर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख भले ही मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं की गुड बुक में शामिल है, लेकिन टिकट मिलने के बाद उनके रवैये में अचानक बदलाव आ गया है। उन्हें शालीन कहा जाता था कि लेकिन टिकट मिलने के गुरूर ने उनकी दिनचर्या बदल दी। ऐसे आरोप क्षेत्र के कई कार्यकर्ता भी पूर्व में लगा चुके है। मुलताई के एक शीर्ष नेता के करीबी पुलिस के अधिकारी के महज संबंध होने को भुनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से तिल का ताडक़र लगाकर ऐसी जुगली की कि ब्यूरोक्रेट्स का तबादला कर दिया गया। उनके इस कदम से पूरे क्षेत्र में नाराजगी पनप रही है।

दूसरी ओर पुलिस विभाग के ईमानदार अफसर के जिले से जाने के कारण विभाग में ही देशमुख की खिलाफत होने लगी है। सूत्र बताते है कि उनके इस कदम से चुनाव में बड़ा नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इस बीच मंगलवार को उनका एक और विरोध सामने आया। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े के नेतृत्व में वलनी, रगडग़ांव, हिवरखेड़, बिसनूर, दुनावा, मासोद, काजली, नांदकुड़ी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के बूथ कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे।

यहां उन्होंने चुनाव अभियान प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कार्यालय प्रभारी भगवानदास सदनानी से मुलाकात की। सभी बूथ कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मुलताई से प्रत्याशी बनाए गए देशमुख द्वारा लगातार भीतरघात कर हर चुनाव में भाजपा को कमजोर किया। सभी ने पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में और जिला पंचायत चुनाव में किए गए भीतरघात के सबूत भी दिए। बूथ कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को बताया कि किसी और को प्रत्याशी बनाया जाता है तो ऐतिहासिक जीत दिलाई जाएगी।

यदि प्रत्याशी नहीं बदलते है तो निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर उसे जीत दिलाएंगे। हालांकि तोमर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वसत किया है कि इस बारे में संगठन को अवगत कराएंगे। कुल मिलाकर देशमुख के पुराने भीतरघात के मामले सामने आने के बाद उनकी जीत की राह लगातार मुश्किल होते जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button