Betul News: दुराचार का शिकार नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया

Betul News: Minor victim of sexual abuse gave birth to a child

9वीं में पढ़ने की जानकारी सामने आई, 9 माह तक मौन साधे रहे अधिकारी

Betul News: बैतूल/शाहपुर। जिले में नाबालिग छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामलों पर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ 23 वर्षीय युवक ने दुराचार किया। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग गर्भवती हो गई और 5 सितंबर को उसने शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया। इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी 9 माह तक चुप रहे। इस पर कई सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव की 9वीं की छात्रा के साथ उसके नौनिहाल के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने पिछले वर्ष घर में दुराचार किया था। बताया जा रहा है कि उस समय छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के बाद न तो शिक्षा विभाग और न शिक्षकों ने छात्रा से कोई जानकारी लेना उचित नहीं समझा। लोगों का कहना है कि प्रशासन हर बार ऐसे मामलों को दबा देता है या इतना उलझा देता है कि पीड़िता को न्याय ही नहीं मिल पाता है। जबकि इस क्षेत्र की विधायक स्वंय महिला है, लेकिन पूरे घटनाक्रम में अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

सवालों में घिरे अधिकारी

पूरे मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी संदेह के दायरे में है। इस मामलें में जब शाहपुर के बीईओ जीआर बर्डे से सवाल किया तो उनका कहना था कि नाबालिग दो वर्ष पहले स्कूल में पढ़ रही थी। नियमों के अनुसार अनुत्तीर्ण होने पर एक वर्ष तक ही स्कूल में रखा जाता है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमानुसार स्कूल में दाखिला करना संभव नहीं है। बीईओ के इस बयान से न केवल शिक्षा विभाग के संवेदनहिनता उजागर हो रही है, बल्कि छात्राओं के सुरक्षा और उनके भविष्य के प्रति उनकी लापरवाही भी सामने आ रही है।

सवाल उठ रहे हैं कि जब लंबे समय तक छात्रा स्कूल से गायब रही तो प्रबंधन ने इसकी जानकारी पूर्व में उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी? बड़ी बात यह भी है कि नाबालिग गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नहीं ली गई। कुल मिलाकर विभागीय अधिकारी पूरे मामले में पर्दा डालकर अपने आप को बचाने का काम कर रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इधर नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद उसके पिता ने तीन दिन पहले उसे आंगनबाड़ी सहायिका के माध्यम से शाहपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर 5 सितंबर को उसने नवजात को जन्म दिया, क्योंकि छात्रा नाबालिग थी, इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर 23 वर्षीय युवक के खिलाफ रेप, पास्को एक्ट समेत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी कुछ दिन पहले ही मिली। वे गरीब परिवार के है, इसलिए वे अपनी पुत्री और उसके बच्चे के लिए प्रशासन से सहायता चाहते हैं।

इनका कहना…

अस्पताल से इस संबंध में जानकारी मिली थी। पीड़िता के बयान के आधार पर युवक के विरूद्ध रेप समेत अन्य धाराओं का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी में तथ्य सामने आए हैं कि जिस समय नाबालिग के साथ रेप हुआ, वह स्कूल में नहीं पढ़ती थी।

मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी शाहपुर

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button