Betul News: ढाबे पर शराब के साथ परोसी जा रही थी बार बालाएं
Betul News: Bar girls were being served with liquor at the dhaba.

पुलिस को खबर लगी तो मारा छापा, पूरा मामला रफा-दफा किया, पुलिस के अधिकारियों को भनक तक नहीं
Betul News: (बैतूल)। बैतूल से बैतूलबाजार रोड पर कुछ ढाबों में अवैध शराब के साथ जिस्म फिरोसी का कारोबार भी जमकर फल फुल रहा है। हनुमान मंदिर से लगभग आधा किमी दूर स्थित एक ढाबे में पिछले तीन दिन पहले बाहर से बुलाई गई बार बालाएं जमकर डांस कर रही थी। यहां शराब के साथ-साथ शबाब का जश्न पूरे चरम पर था कि बैतूलबाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरा मामला बिगड़ गया और होटल संचालक ने आखिर पूरा मामला रफा दफा कर डाला। इसकी नींव रखी बैतूलबाजार में पदस्थ विवादित उपनिरीक्षक में जो मुलताई क्षेत्र में रहकर काफी सुर्खियां बटोर चुका है। पूरा मामला ले देकर रफा-दफा करने की चर्चा चल रही है, लेकिन अधिकारियों को खबर तक नहीं लगी है।
सूत्र बताते हैं कि तीन दिन पहले रात 8.30 बजे बैतूलबाजार रोड स्थित अवैध शराब बेचने के लिए महसूर इस ढाबे पर बार बालाएं जैसी कई महिलाएं मौजूद थी। सामान्य भोजन करने वाले महिलाओं और युवतियों को देखकर हतप्रद रह गए। सूत्रों ने बताया कि युवतियों के साथ कुछ अनजान युवक भी यहां पर मौजूद थे। देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा खेल जिस्म फिरोसी से जुड़ा हुआ था। खबर तो यह भी है कि इस ढाबे पर काफी समय पहले से ही इस ढाबे पर जिस्म फिरोसी का धंधा चल रहा है, लेकिन बैतूल बाजार पुलिस का ध्यान नहीं गया, इसलिए यह धंधा जमकर फल फुल गया। नतीजा स्थानीय युवक-युवतियों के बाद अब बाहरी लोगों की भी आवाजाही यहां पर बन गई है।
पुलिस पहुंची तो बिगड़ा मामला
जानकार सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात इस ढाबे पर पाश्चयत संस्कृति झलक देखने को मिल रही। ढाबे पर बेखौफ होकर शराब के साथ शबाब भी परोसी जा रही थी। मॉडल जैसी युवतियों को देखकर भोजन करने वाले लोग भी चौक गए। अचानक कुछ देर बाद बैतूलबाजार पुलिस पहुंच गई तो पूरे ढाबे पर हड़कंप मच गया। दबिश के दौरान यहां से करीब 4-5 महिलाएं एवं इतने ही युवक भी पुलिस ने दबोचे, लेकिन ढाबा संचालक की पुलिस से पहले से जमी जकड़ी होने के कारण मामला कुछ ही देर में रफा-दफा करने की चर्चा है। इसके लिए बैतूलबाजार थाने के एक विवादित उपनिरीक्षक ने करीब तीन पेटी की उगाई ढाबा संचालक से कर डाली। उपनिरीक्षक ने टेलेंट दिखाते हुए अधिकारियों तक को सूचना देना उचित नहीं समझा। पूरा मामले में खेल होने के बाद बैतूलबाजार टीआई को खबर मिली। कहा जा रहा है कि जिस उपनिरीक्षक ने पूरा खेल किया है वह मुलताई क्षेत्र में भी पदस्थ रहते हुए जमकर वारे-न्यारे कर चुका है। इनकी कार गुजारी पूरे महकमे में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पहले बैतूलबाजार थानाक्षेत्र की एक फजीवाड़े मामले में भी इनकी भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं।
आदिवासी बाहुल्य की संस्कृति पर बदनुमा दाग
बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिला है। इसके बावजूद कुछ धनाड्य और शौकीनों ने यहां की संस्कृति पर बदनुमा दाग लगा दिया है। कुछ मर्तबा कई धनाड्य इन मामलों में चर्चा में आ चुके है। जैसे-तैसे यह मामला अभी शांत हुआ ही था कि बैतूलबाजार रोड पर स्थित कुछ बहुचर्चित ढाबा संचालकों ने बैतूल की संस्कृति में जहर घोलने का काम किया है। खुलेआम शराब बेचकर पहले ही अधिकारियों का मुंह चिढ़ा रहे थे, अब जिस्मफरोशी का धंधा कर शहर की आबोहवा को खराब करने में इनकी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। शहर के बुद्धिजीवियों ने ढाबा संचालकों पर रासूका की कार्रवाई समेत पूरे सीसीटीवी कैमरे खंगालने की भी मांग पुलिस के जिम्मेदारों से की है।
इनका कहना…
आपके माध्यम से जानकारी मिली है। इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। जिस उपनिरीक्षक का नाम सामने आ रही है, उनसे भी पूछताछ करेंगे। पड़ताल के बाद जो भी दोषी होगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएंगा।
सिद्धार्थ चौधरी, एसपी, बैतूल




