Betul Ward Parikrama : एक वर्ष से विकास के लिए तरस रहे तिलक वार्ड के रहवासी, सड़क और नाली की सबसे ज्यादा समस्या, पार्षद भी खरे नहीं उतर पाए

Betul Ward Parikrama: Residents of Tilak ward yearning for development for one year, most of the problems of roads and drains, even councilors could not come true

 

Betul Ward Parikrama (बैतूल)। शहर के बीचो-बीच स्थित तिलक वार्ड में पिछले एक वर्ष के भीतर कोई कामकाज नहीं हुए है। वार्डवासी विकास के लिए तरस रहे है। तिलक वार्ड में सबसे ज्यादा समस्या सडक़ और नालियों की बनी है। वर्षो बनी पुरानी सडक़ें खस्ताहाल हो गई। कई जगह नाली टूटी-फुटी है, नालियों का निर्माण नहीं हुआ। नगरपालिका चुनाव के दौरान पार्षद अब्दुल नफीस ने वार्डवासियों से जो वायदे किए थे उसे पूरा नहीं किया गया। कोई भी काय नहीं होने से वार्डवासियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा समस्या वार्ड में मांग मोहल्ले में बनी हुई है। यहां सडक़ नहीं बनी, नालियां नहीं बनी है। बारिश का पानी घरों में घुस जाता है।

नालियों की समय पर साफ सफाई नहीं होने के कारण वार्डवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। चुनाव के समय वार्ड पार्षद अब्दुल नफीस ने सुंदर गार्डन बनाने का वायदा किया था। अभी गार्डन का कोई अता-पता नहीं है, साथ ही लोगों की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही थी, लेकिन वार्ड में जो समस्याएं है, उनका निराकरण नहीं हो पता है, लोग परेशान रहते है।

वार्डो में किया नालियों का निर्माण: नफीस

तिलक वार्ड के कांग्रेस पार्षद अब्दुल नफीस ने बताया कि एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कुछ स्थानों पर नालियों का निर्माण किया है। वार्ड में कुछ स्थानों पर ब्लॉक भी लगाए है। सडक़ निर्माण के लिए नगरपालिका ने फाईलें लगी है। बारिश के बाद सडक़ों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। साफ-सफाई की व्यवस्था बनाई गई है। प्रतिदिन सफाईकर्मी वार्डो में आकर सफाई करते है। मेरा पूरा प्रयास यही है कि वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मैं कांग्रेसी पार्षद होने के कारण नगरपालिका कामकाज को लेकर भेदभाव कर रही है।

वार्ड में नालियों की सबसे बड़ी समस्या: सोनकपुरिया

नगरपालिका पार्षद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रह चुके राजू सोनकपुरिया का कहना है कि एक वर्ष के भीतर वार्ड में कोई कामकाज नहीं हुए है। सडक़ और नालियों की सबसे बड़ी समस्या बनी है। जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त हो गई। पार्षद को शिकायत के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो पाता है। वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। पार्षद ने चुनाव के समय जो वायदे किए थे उसे एक वर्ष के भीतर पूरा नहीं किया है।

क्या कहते है वार्डवासी

थाना चौक से टिकारी जाने वाली सडक़ एक तरफ से उखडऩे लग गई। सडक़ पर एक भी ब्रेकर नहीं है, वाहन चालक तेजी गति से वाहन चलाते जिसके कारण हादसा होने का हमेशा खतरा बना रहता है। सडक़ पर कम से कम एक जगह तो ब्रेकर होना चाहिए। वार्ड में कई प्रकार की समस्या है, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाता है। एक वर्ष के भीतर कोई कामकाम नहीं हुए है।

प्रशांत वाघ, वार्डवासी, तिलक वार्ड

वार्ड की नालियां गंदगी से पटी हुई है। जिससे बदबू चलने लगती है, नालियों में पाउडर भी नहीं डाला नहीं जा रहा है। वार्ड में कई जगह गंदगी पसरी हुई है। साफ-सफाई व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। नालियों का भी निर्माण नहीं होने से बारिश के समय पानी निकासी नहीं हो पाती है। वार्डवासियों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

आशुतोष दीक्षित, वार्डवासी, तिलक वार्ड

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button