Betul News: एक माह से खुदा पड़ा ड्रेनेज सिस्टम, लोगों के बुरे हाल

नपा का ठेकेदार पर नियंत्रण नहीं होने से बिगड़ रहे हालात

Betul News: बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र में चल रहा ड्रेनेज निर्माण नौ दिन चले अढ़ाई कोस की तर्ज पर किया जा रहा है। पिछले एक महीने के दौरान करीब 100 मीटर की खुदाई कर आधे हिस्से में लोहा ही बिछाया जा सका है। हालात यह हैं कि ठेकेदार खुद लोकल मिस्त्री और मजदूरों के भरोसे काम कर रहे हैं।

मनमर्जी के मज़दूरों से काम करवाने का ही नतीजा है कि दुकानों और मकानों के सामने बड़े गड्ढे खुदे पड़े हैं तो लोगों और ग्राहकों का घरों और दुकानों में आना जाना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगो का एक ही सवाल है कि ऐसे कैसे काम चलेगा ठेकेदार साहब। गौरतलब है कि सुस्त रफ्तार को लेकर खुद नपा के अधिकारी भी परेशान हो चुके हैं, क्योंकि जनता अपनी परेशानी के लिए नपा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहरा रही है।

पल-पल में लग रहा जाम, यातायात पुलिस ने संभाली कमान

कल रविवार लल्ली चौक से कोतवाली तक दिन भर लोग पल पल लगने वाले जाम से परेशान दिखे, सड़क के बाजू में पड़े मलबे के चलते सब्जी बाजार सड़क पर आ चुका था। लिहाजा दो पहिया और चौपहिया वाहन रेंग रेंग कर चलते नजर आ रहे थे। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालना पड़ा, मौजूदा हालात यह हैं कि ठेकेदार मेन पावर की पूर्ति करने में भी नाकाम साबित हो रहे हैं और जनता के हाल बेहाल हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जिस स्तर का काम किया जाना है, उस हिसाब से मिस्त्री मजदूर नहीं लगाए जा रहे हैं। लिहाजा दिन भर में कौड़ी का काम तक नहीं हो पा रहा है। अब इस मामले को लेकर जनता सीधे विधायक हेमन्त खण्डेलवाल से शिकायत की बात कर रही है।

इनका कहना….

काम की सुस्त रफ्तार और जनता की परेशानी को देखते नोटिस जारी किए हैं। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं जाएंगे।

नगेन्द्र वागद्रे, सब इंजीनियर नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button