Today Betul Samachar: वीडियो- जाम से हाहाकार: सीबीआई जांच में कॉलेज की मान्यता खत्म होने पर भोपाल- नागपुर हाईवे जाम
Today Betul Samachar: Nursing college students blocked the highway

युवक की मौत पर पारदियों ने रोक लिया रास्ता….
Today Betul Samachar:(बैतूल)। सीबीआई जांच में अनसूटेबल पाए गए बैतूल के नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने आज नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। छात्र उनके तीन साल से रुकी परीक्षाएं करवाने की मांग कर रहे थे। दो घंटे तक चला चक्काजाम कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मौके पर पहुंचने के बाद खत्म हो सका। इससे पहले जाम लगाने वाले विद्यार्थियों को एसड़ीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, एसडीपीओ शालिनी कुमरे, कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया, यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन ने बहुत समझाईश दी, लेकिन नर्सिंग के विद्यार्थी नहीं माने। इस दौरान पुलिस और एबीव्हीपी के छात्र नेताओं की पुलिस से जमकर बहस भी हुई। इस बीच 2 घण्टे जाम के कारण भोपाल- नागपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कई बसें भी जाम में फंसे होने के कारण काफी विलम्ब से चली। यात्रियों को भी बसों के जाम में फंसने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिले के 12 में से 8 कालेज
सीबीआई की जांच में मान्यता के लिए अनुपयुक्त पाए गए है। जिसके बाद यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लग गया है। छात्र पिछले एक सप्ताह से प्रशासन के अधिकारियों के पास पहुंचकर अपनी समस्या रख रहे है। आज उन्होंने अपनी इन्हीं मांगों को लेकर नेशनल हाइवे पर भारत भारती में चक्काजाम कर दिया। दोनो लेन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के चक्काजाम के कारण हाइवे पर सैकड़ो यात्री और माल वाहक वाहनों को परेशान होना पड़ा।
यहां देखें वीडियो…
एबीवीपी के छात्र नेताओं के नेतृत्व में अधिकांश नर्सिंग छात्राएं इस चक्काजाम में शामिल थी।।मौके पर पहुंचे टी आई ने यहां सबसे पहले छात्रों को समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन वे नही माने। मौके पर तहसीलदार,एसडीएम भी पहुंचे लेकिन छात्र कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर आड़े रहे। इस बीच कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी खुद हाइवे पर पहुंचे।जहां उन्होंने छात्रों को उनकी समस्या के हल के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर ने का आश्वासन दिया।
66 कालेज खतरे में
बैतूल के 8 नर्सिंग कालेज सीबीआई जांच में मान्यता के लिए अनुपयुक्त पाए गए है। जिसके बाद यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। प्रदेश में ऐसे 66 कालेज और है।जिन पर जांच के बाद मान्यता प्राप्ति का खतरा मंडरा रहा है।बैतूल के
8 नर्सिंग कालेज अनसूटेबल
हाइकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने प्रदेश के 308 नर्सिंग कालेज की जांच की है । उसमें बैतूल के 8 नर्सिंग कालेज ऐसे हैं जिन्हें अनसूटेबल घोषित कर दिया गया है। इन कालेजों में विजन कालेज ऑफ नर्सिंग, मारुति कालेज ऑफ नर्सिंग, श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एण्ड कालेज ऑफ नर्सिंग, माँ मालतीदेवी मेमोरियल नर्सिग कालेज, बालाजी इंसिट्यूट ऑफ नर्सिंग, श्री गोवर्धन कालेज स्कूल ऑफ नर्सिंग, श्री ओम कालेज ऑफ नर्सिंग, वेदांश कालेज ऑफ नर्सिंग बैतूल शामिल है।
इनको मिल सकता है मौका
जिन 308 कालेजों की जांच हुई है उनमें बैतूल के 4 और कालेज ऐसे हैं। जिसमें एक में मामूली कमी और तीन में कमियां पाई गई हैं। कमी पाए जाने वाले नर्सिंग कालेजों को कमेटी की जांच के बाद मौका मिल सकता है। 169 की सूची में सूटबेल विथ माइनर की श्रेणी में भारतीय स्कूल एण्ड कालेज ऑफ नर्सिंग बगडोना सारणी को रखा गया है। वहीं डिफिसिएंट की सूची में तीन कालेज शामिल है। जिसमें कालेज ऑफ नर्सिंग पाढर हास्पिटल बैतूल, राजा भोज कालेज ऑफ नर्सिंग बैतूल, श्री धनवंतरी स्कूल ऑफ नर्सिंग बैतूल शामिल है।
जांच टीम ने इन बिंदुओं पर की थी जांच
नर्सिंग कालेज खोलने के लिए नर्सिंग काउंसिल ने जो मानक तय किए गए थे उसमें नर्सिंग कालेज का भवन, स्टाफ, भवन में कमरों की संख्या, प्रैक्टिकल लैब, स्टूमेंट और डाक्यूमेंट की बारीकी से जांच की गई थी। जांच टीम में सीबीआई के तीन अधिकारी, नर्सिंग यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी, एक बैंक अधिकारी, एक न्यायालीन अधिकारी, एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी शामिल थे। टीम के माध्यम से सभी बिंदुओं पर जांच की गई।
सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
इस मामले में बैतूल के श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एण्ड कालेज ऑफ नर्सिंग के संचालक अनिल राठौर ने कहा की जो जांच रिपोर्ट आई है।उससे वे संतुष्ट नही है। कालेज में जो बच्चे सेकंड और थर्ड ईयर के स्टूडेंट है।वे बच्चे बीच सत्र में कहां जायेंगे। जब जांच अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन यहां बनाया था ।उससे हम संतुष्ट थे। बाद में उन्होंने क्या किया हमे पता नही। वे और अन्य कालेज संचालक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
युवक की मौत के बाद पारदियों ने लगाया जाम

इधर बैतूल के सोनाघाटी इलाके में रहने वाले पारदी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे खव बाद पारदियों ने सोनाघाटी फोरलेन के आगे जाम लगा दिया। पुलिस पारदियों को समझाइश दी रही हैं। जानकारी के मुताबिक युवक शहर से अपने ढाने में लौट रहा था।जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना इलाके के सोनाघाटी में पिछले साल स्कूल ग्राउंड पर रह रहे पारदियो को बसाया गया था। इन्ही में से चवा पिता बसंता (28) की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। शाहरुख पारदी ने बताया की बीती रात चवा अपनी बाइक से बैतूल से ढाने पर लौट रहा था। सोना घाटी पर छोटी पहाड़ी के पास नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने चवा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। चवा की तीन छोटी बेटियां है।





