Today Crime News: कम नहीं हो रहा चोरों का आतंक, तीन घरों को बनाया निशाना

Today Crime News: Terror of thieves is not decreasing, three houses were targeted

दो घरों से बाईक और एक सूने घर से ज्वेलरी पर किया हाथ साफ…

Today Crime News: (बैतूल)। शहर में चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। बैतूलबाजार क्षेत्र में हुई लूट की घटना को लेकर लोगों की दहशत कम नहीं हुइ कि सदर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने फिर तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को सदर उदय परिसर में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया है।

प्रवीण लोखंडे और प्रवीण मोरखेड़े के निवास से चोरों ने दो बाईक चोरी कर ली। वहीं नीलकंड लिल्होरे के सूने आवास से ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि श्री लिल्होरे घर पर नहीं थे, वे परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के यहां मुलताई क्षेत्र के ग्राम काजली गए हुए थे। जब घर पर आकर देखा तो ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा मिला। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बैतूलबाजार क्षेत्र में भी हुई लूट की घटना के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए भी एक चुनौती बन गया है।

यहां देखें वीडियो…

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

चोरी की घटना उदय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात नकाबपोश तीन से चार बदमाश चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है। बदमाशों के हाथ में हथियार भी दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फूटेज में चोरी की घटना तो कैद हुई, लेकिन बदमाशों के चेहरे पर नकाब होने के कारण उनकी पहचान करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। चोर बैतूल शहर में काफी दिनों से सक्रिय है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

ये भी देखें वीडियो…

इनका कहना…

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बैतूलबाजार में हुई लूट की घटना में शामिल चोर तो नहीं है। इसमें बैतूलबाजार पुलिस से भी चर्चा की जाएगी। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की है।

संदीप परतेती, थाना प्रभारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button