Betul BJP News: पराजित हुए भाजपा नेता को बनाया विधायक प्रतिनिधि

Betul BJP News: Defeated BJP leader made MLA representative

शाहपुर में अमित मेहतो की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश…

Betul BJP News:(बैतूल)। इस समय घोड़ाडोंगरी की विधायक अपने क्षेत्र में ताबड़तोड़ नियुक्तियां कर रही है। इन नियुक्तियों के वास्तविक मायने क्या हैं। यह तो वे ही जाने, लेकिन नियुक्तियों पर बवाल मचा हुआ है। दबी जुबान से भाजपा कार्यकर्ता इन नियुक्तियों का विरोध कर रहे हैं। ताजा विवाद विधायक गंगा उइके द्वारा शाहपुर के भाजपा नेता अमित मेहतो को जनपद पंचायत में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने के बाद सामने आया है। भले ही भाजपा नेता खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन अंदरखाने की खबर है कि मेहतो की नियुक्ति पर खासा बवाल कट गया है।

सूत्र बताते हैं कि घोड़ाडोंगरी की विधायक गंगा उइके ने अपने क्षेत्र में एक पखवाड़े में ताबड़तोड़ प्रतिनिधियों की नियुक्तियां कर दी है। इन नियुक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दरकिनार करने की चर्चा पिछले दिनों से सुनने में आ रही है, लेकिन अनुशासन के कारण कोई कार्यकर्ता खुलकर नहीं बोल रहा है। सूत्र बताते हैं कि विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति में कई वरिष्ठ भाजपा नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

मेहतो की नियुक्ति पर बवाल

मंगलवार को विधायक द्वारा जनपद पंचायत शाहपुर में भाजपा नेता अमित मेहतो को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखकर उनकी गैर मौजूदगी में जनपद पंचायत में होने वाली बैठकों में मेहतो को सूचना देने का उल्लेख किया गया है। जैसे ही मेहतो की नियुक्ति हुई, शाहपुर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। सूत्र बताते हैं कि शाहपुर के आसपास के कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति पर नाराजगी जताई है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जो व्यक्ति पार्षद का चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, उन्हें विधायक प्रतिनिधि बनाया जा रहा है, जबकि पार्टी के कई खाटी कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी का झंडा लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं, उन्हें सम्मान नहीं दिया जा रहा है। मेहतो की नियुक्ति पर इस समय पूरे शाहपुर में बवाल कट रहा है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button