Today Betul News: एसडीएमएफ योजना- हाईमास्ट के ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Today Betul News: SDMF Scheme- Strict action will be taken against the contractors of Highmast

पीआईसी की बैठक में 35 विषयों पर सहमति बनी, कल सम्मेलन में प्रस्ताव होंगे पारित…

Today Betul News:(बैतूल)। नगरपालिका की एक माह में दूसरी बार बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में वैसे कुछ नए एजेंडों को शामिल नहीं किया गया, अलबत्ता वित्तीय समाप्ति पर विभाग के बजट पर सहमति बन गई है। बैठक में एसडीएमएफ योजना के अंतर्गत सौरभ कंस्ट्रक्शन कंपनी और नवीन हाईमास्ट के लिए ठेकेदार द्वारा अनुबंध संपादन नहीं किए जाने पर कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव लिया गया है। पीआईसी की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर चर्चा हुई। सभी पर सहमति बनने की खबर है।

नगरपालिका के बाल मंदिर में सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई बैठक में नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया मौजूद रहे। इसके अलावा सभापति राजेश पानकर, कल्पना कैलाश धोटे, तरूण ठाकरे, रेणुका पवन यादव, अशोक प्रधान, नीतेश परिहार, रघुनाथ लोखंडे भी शामिल थे। बैठक में कुल 35 प्रस्ताव को रखा गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के संबंध में पीआईसी में सहमति बनी। अमृत योजना के अलावा होर्डिग्स की नीलामी पर भी विचार किया गया। नपा के अधिपात्य वाली सराय, दुकानों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा पटेल, मोती, प्रताप, आर्यपुरा, सुभाष, जवाहर वार्ड, भगत सिंह, शिवाजी आदि वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण , आरसीसी पुलिया समेत कुछ अन्य कार्य और स्थान परिवर्तन को लेकर चर्चा की गई।

नए वित्तीय वर्ष में सभी के लिए बजट

पीआईसी की बैठक में नपा की समस्त शाखाओं के लिए अलग-अलग बजट पर चर्चा की। लोक निर्माण शाखा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ह्यूम पाइप, आरसीसी हाफ राउंड नाली, गार्डन चेयर, प्रीकॉस्ट बाउंड्रीवाल आदि के क्रय करने का निर्णय लिया। इसी विभाग में लघु मरम्मत सड़क कार्यों को किए जाने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा शहर में सीपित विद्युत पोलों पर कंपलीट क्लेम लगाए जाने, जल शाखा में वित्तीय वर्ष के लिए फोरिकएलम, जल प्रदाय सामग्री , विद्युत सामग्री, मोटर पंप मरम्मत, मेटेंनेस सामग्री, हैंडपंप सामग्री क्रय किए जाने पर भी सहमति बन गई।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button