Betul News: जिले में बढ़ते अपराधों पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Betul News: Public representatives expressed concern over increasing crimes in the district.

एसपी से मुलाकात कर विधायकों ने दिए सुझाव, नए टीआई आने पर होगा बड़ा फेरबदल…

Betul News:(बैतूल)। जिले में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण जनप्रतिनिधि भी खासे चिंतित है। क्षेत्र के भाजपा नेताओं और लोगों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को शाम विधायक हेमंत खण्डेलवाल, डॉ योगेश पंडाग्रे, गंगा उईके ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी से मुलाकात की है। सूत्र बताते है कि यह मुलाकात लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली है। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था पर विधायकों ने अपनी राय दी। खासकर बैतूल शहर में पिछले कुछ दिनों से अपराधिक घटनाओं के बढऩे पर बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने नाराजगी जताई। सूत्र बताते है कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सुझाव दिया कि अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर गश्त बढ़ाई जाए। इस दौरान यदि घटनाएं होती है तो गश्त करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। नगर रक्षा समिति को भी गश्त में शामिल करने का सुझाव एसपी को दिया गया है। इसके अलावा आमला विधायक डॉ पंडाग्रे ने भी एसपी को जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर सहानुभूति चर्चा की और बहुमूल्य सुझाव दिए। घोड़ाडोंगरी की विधायक ने भी एसपी को जानकारी दी।

नए टीआई आने पर होगा बदलाव

जानकार सूत्र बताते है कि इस समय जिले में अच्छे टीआई मौजूद नहीं है। यदि किसी को लाईन अटैच और निलंबित किया जाता है तो नई पदस्थापना के लिए भी थानेदार नहीं है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी की मुलाकात में यह बात भी सामने आई। इसके बाद तीनों विधायकों ने एसपी को आश्वसत किया है कि पुलिस मुख्यालय या आईजी से बात कर जिले में शीघ्र कुछ अच्छे टीआई की पदस्थापना की जाएगी। इसके लिए विधायक प्रयास करेंगे। नए टीआई की आमद होते ही जिले के कई थानों में टीआई के अलावा थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के कार्यभार बदले जा सकते है। जानकार सूत्र बताते है कि विधायकों की एसपी के साथ करीब एक घंटे से अधिक तक सार्थक चर्चा हुई है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button