Betul News: Video: लीडरशिप डेवलपमेंट कैंप में दिग्गी ने कांग्रेसियों को दिए उपयोगी टिप्स
Betul News: Video: Diggi gave useful tips to Congressmen in Leadership Development Camp

भोपाल से भैंसदेही पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत
Betul News: बैतूल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को अल्प प्रवास पर भैंसदेही और बैतूल पहुंचे। वे भैंसदेही में लीडरशिप डेवलपमेंट कैंप में शामिल हुए। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में जिले भर के कांग्रेसियों को कई उपयोगी टिप्स दिए। यह आयोजन मप्र आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की अगुवाई में आयोजित किया गया था। अपनी चीर परिचित शैली में दिग्गी राजा साधारन कार्यकर्ता के बीच राउंड टेबल पर बैठकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से लीडरशिप डेवलपमेंट को लेकर कांग्रेसियों से चर्चा की और कई उपयोगी टिप्स दिए।
उन्होंने कांग्रेस में नए लीडर सामने लाने के लिए ऐसे आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। पूर्व सीएम दिग्विजय ने नेतृत्व विकास पर अपने विचार व्यक्त करने के बाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के निवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने भैंसदेही और आसपास के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की। पूर्व सीएम इसके बाद भोपाल रवाना हुए।
कमलनाथ से कोई मतभेद नहीं
इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम दिग्गी ने कहा कि कमलनाथ से उनके कोई मतभेद नहीं है। हम मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। आतंकवाद के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच हो, हम तो तैयार है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि गौवंश के नाम पर भाजपा राजनीति करते आ रही है, लेकिन कांग्रेस के सरकार रहते गौवंश आयोग बना था। भाजपा केवल राजनीतिक रोटी सेकती है। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके, पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी समेत अन्य कार्यर्क्ता मौजूद रहे।




