Betul News : एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर दी जान,दूसरे युवक की बीमारी से मौत

Betul News: Tired of illness, one youth committed suicide by hanging himself, another youth died due to illness.

Betul News : मुलताई। थाना क्षेत्र मुलताई और बोरदेही में घटित अलग अलग दो घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरे युवक की बीमारी के चलते मौत हो गई। थाना क्षेत्र मुलताई के ग्राम राखीढाना निवासी सुंदरलाल पिता बालसिंह उइके 42 साल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीमार रहता था। गुरुवार को सुंदरलाल घर में ही पलंग पर चढ़कर छत में गमछे का फंदा लगाकर फांसी पर लटक गया। जब पत्नी उर्मिला कमरे में पहुंची तो सुंदरलाल फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखा। उर्मिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उर्मिला उइके की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वही दूसरी घटना में बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़लीबाजार निवासी कमलेश पिता श्रीराम धुर्वे 28 साल लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। गुरुवार शाम में कमलेश की तबीयत बिगड़ी तो परिजन सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। जहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button