Betul Ki Khabar: सरपंच की कुर्सी पर जनपद अध्यक्ष पति का कब्जा!

Betul Ki Khabar: The district president's husband occupies the Sarpanch's chair!

सरपंच संघ अध्यक्ष का आरोप-सचिवों से वसूली कर रहे अध्यक्ष पति, ज्ञापन सौंपेगे।

Betul Ki Khabar: आठनेर। जनपद पंचायत आठनेर में नाराज सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सीईओ को सौंप कर राजनीति में भूचाल ला दिया है। यह मामला अभी सुर्खियों में ही था कि गुरुवार जनपद अध्यक्ष रोशनी उईके के पति बाकुड़ में सरपंच की कुर्सी में बैठकर विवादों में घिर गए हैं। नियमानुसार सरपंच की कुर्सी पर जनपद अध्यक्ष को बैठना था, लेकिन उनके पति के बैठने के बाद मामले में बलाव मच गया। मामले में सरपंच संघ आठनेर ने मोर्चा खोलते हुए जनपद अध्यक्ष और उनके पति की शिकायत जिला पंचायत सीईओ को करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधि मंडल दोपहर बाद आठनेर से बैतूल रवाना हुआ है।

आठनेर जनपद अध्यक्ष रोशनी उईके और उनके पति गुरुवार को क्षेत्र की बाकुड़ पंचायत पहुंचे थे, जहां उन्होंने निरीक्षण के बाद सरपंच के कमरे में पहुंचकर जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसके बाद जनपद अध्यक्ष रोशनी उईके और उनके पति कुर्सी पर बैठ गए। हालांकि सरपंच की जो कुर्सी थी उस पर जनपद अध्यक्ष पति और बाजू में जनपद अध्यक्ष बैठी। इसके बाद किसी ने फोटो खींचकर मामला सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

हालांकि बाद में बाकुड़ के सरपंच ने भी मामले में आपत्ति ली। उनका आरोप है कि कुर्सी पर जनपद अध्यक्ष के पति नियम विरूद्ध बैठे थे। इसकी शिकायत सीईओ और अन्य अधिकारियों को की जा रही है। सरपंच की कुर्सी पर बैठने के बाद आठनेर जनपद में एक बार फिर राजनीतिक घमासान मचने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में सरपंच संघ आठनेर के अध्यक्ष जितेंद्र पिंटू उईके ने बताया कि अध्यक्ष रोशनी उईके का पति सरपंच सचिवों पर दबाव बना रहा है। पंचायत में पहुंचकर सचिवों से राशि मांगी जा रही है। न देने पर धमकी देते हैं।

पंचायत का निरीक्षण के बहाने सरपंच की कुर्सी पर बैठकर दबाव बना रहे हैं। इसके बाद सरपंच संघ ने जिला पंचायत सीईओ को बैतूल जाकर शिकायत करने का निर्णय लिया है ओर उन्होंने बताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे की रणनीति बनाएंगे। इस संबंध में जनपद अध्यक्ष रोशनी उईके से संपर्क करने का प्रयास किया ,लेकिन चर्चा नहीं हो सकी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button