Betul Samachar: क्या यह अतिक्रमण नहीं है? स्टेडियम से सटकर 27 गुमठियां अतिक्रमण में

सड़क पर की जा रही वाहनों की मरम्मत, संकरा हुआ रास्ता

Betul Samachar: बैतूल। शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। दुकानदारों के व्यवस्थापन के लिए जगह तक चिन्हित कर दी गई है, लेकिन अतिक्रमण कारी सड़कों पर अतिक्रमण करना नहीं छोड़ रहे हैं। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का सबसे बड़ा उदाहरण शहर के बीचोबीच दिखाई दे रहा है।

ईएम हुसैन पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्टेडियम की बाउंड्रीवाल से सटकर एक दो नहीं बल्कि पूरी 27 गुमठियां अतिक्रमण कर पिछले लंबे समय से रखकर कारोबार किया जा रहा है। यहां चौपहिया, दोपहिया वाहनों के रिपेयरिंग सेंटर सहित अन्य दुकानें संचालित की जा रही हैं, लेकिन अतिक्रमण चिन्हित करते समय शायद नपा की नजर यहां तक नहीं जा सकी है।

सड़क पर वाहनों की मरम्मत, मुख्य सड़क पर भी कब्जा

आम नागरिकों आवागमन की सुविधा को लेकर यहां बकायदा टू लेन सड़क भी बनी हुई है। सड़क पर ही चौपहिया वाहन खड़े कर इनकी मरम्मत का $काम किया जा रहा है। ऐसे में सड़क से आने जाने वाले वाहन चालकों के निकलने के लिए काफी कम जगह बचती है। कुल मिलाकर सरकारी जमीन के साथ साथ आधी सड़क पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो चुका है।

शहर के बीचोबीच किए इस अतिक्रमण को लेकर दूसरे अतिक्रमणकारी भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ दुकानदारो का साफ कहना है कि, नपा मुहिम की आड़ में सारे शहर में दुकानदारो की शफ्टिंग करवा रही है, लेकिन स्टेडियम के दोनो गेट के बीच मे दो दर्जन से अधिक दुकानदार अतिक्रमण कर इत्मीनान से बैठे हुए हैं। आखिर इन्हें भी हटाए जाने की कार्यवाही क्यों नहीं कि जा रही है?

अभिनंदन सरोवर के पीछे हो सकती है व्यवस्था

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नपा प्रति बुधवार मुहिम तक चला रही है। बताया जा रहा है कि, जगह चिन्हित करने के बावजूद अतिक्रमणकारी चिन्हित जगह पर बैठने को तैयार नहीं हैं। नपा ने अभिनंदन सरोवर के पीछे खाली जमीन पर दुकानदारो को शिफ्ट करने के लिए करीब 85 दुकानों का लक्ष्य तय किया है। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक दुकानदार को 8 बाई 8 की पर्याप्त जगह दी जा रही हैं।

इस जगह पर बैठने के लिए अभी तक 61दुकानदार अपनी सहमति दे चुके हैं। 24 दुकानदारो की गुंजाइश अभी भी बाकी है। यदि स्टेडियम के सामने अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारो को यहां शिफ्ट कर दिया जाए तो स्टेडियम की बाउंड्रीवाल से सटा हुआ अतिक्रमण भी खत्म हो जाएगा और यह दुकानदार भी बेफिक्र होकर अपना व्यवसाय कर सकेंगे और नपा की आय में भी इजाफा हो सकता है।

इनका कहना…

स्टेडियम की बाउंड्रीवाल से सटकर किया गया अतिक्रमण संज्ञान में है। अभिनंदन सरोवर के पीछे इन्हें शिफ्ट किए जाने पर विचार किया जाएगा।

नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button