Betul Samachar: उपेक्षित पार्षद के सोशल मीडिया पर आंदोलन की चेतावनी से नगर सरकार में मचा हड़कंप

Betul Samachar: Neglected councilor's warning of agitation on social media creates panic in city government

अपनी ही नगर सरकार में भाजपा पार्षदों को नहीं मिल रहा सम्मानका…

▪️कालीदास चौरासे

Betul Samachar: बैतूल जिले की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले सारनी क्षेत्र में भाजपा पार्षद के सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक पोस्ट ने नगर सरकार में भूचाल ला दिया है। भाजपा पार्षद द्वारा अपलोड की गई इस पोस्ट ने सभी राजनीतिक दलों और नगर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल वार्ड नंबर 16 के भाजपा पार्षद योगेश बर्दे जो कि अध्यक्ष पद के दावेदार भी थे।(Betul Samachar) हालाकि अध्यक्ष नहीं बन सके। शनिवार को पार्षद योगेश बर्दे ने अपनी फेसबुक आईडी पर ‘बहुत जल्द बैठेंगे भाजपा पार्षद धरने पर 28 जनवरी के बाद लेंगे अहम फैसला अध्यक्ष और सीएमओ की मनमानी के खिलाफ’ पोस्ट अपलोड की। इस पोस्ट पर काफी संख्या में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और भाजपा पार्षद के इष्ट मित्रों द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी गई।(Betul Samachar)

मोबाइल पर संपर्क साधने पर भाजपा पार्षद ने कहा अध्यक्ष और सीएमओ मनमानी कर रहे हैं। व्यक्ति विशेष को नगर पालिका के टेंडर देकर उन्ही का गुणगान किया जा रहा है। वहीं मौजूद भाजपा पार्षदों की अपेक्षा की जा रही है। भाजपा पार्षद योगेश बर्दे ने कहा अगर नगर पालिका में कोई नेता ठेकेदारी कर रहा है तो उसे ठेकेदार बने रहना चाहिए। संगठन का पदाधिकारी बनकर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह वाक्य भाजपा पार्षद द्वारा कमलेश सिंह और सुधा चंद्रा के लिए कह गए हैं।(Betul Samachar)

दरअसल भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा द्वारा मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का टेंडर लिया है। इन दोनों नेताओं की सक्रियता से गुटबाजी करने वाले कुछ नेताओं की धड़कनें बढ़ गई है। इसके चलते एक बार फिर क्षेत्र में राजनीतिक गुटबाजी बढ़ गई है। बहरहाल नेताओं में हो रही आपसी खींचतान का अन्य राजनीतिक दलों के लोग और नगर के वह लोग जो राजनीतिक जानकारी रखते हैं। खूब मजे ले रहे हैं।(Betul Samachar) इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नेताओं से संपर्क नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और भाजपा के कुछ पार्षदों में आपसी समन्वय नहीं बनने की वजह से धरने पर बैठकर आंदोलन करने जैसी बातें सार्वजनिक हो रही है। गौरतलब है कि मेला शुभारंभ अवसर पर भी वरिष्ठ भाजपा पार्षद और भाजपा नेता के बीच कहा सुनी हुई थी।(Betul Samachar)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button