Betul Samachar: 22 को शुभ मुहूर्त में गूंजेगी 50 से अधिक नन्हीं किलकारी!
Betul Samachar: On the auspicious time of 22nd, more than 50 little chirpings will echo!

निजी और सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए खासी उत्साहित है गर्भवती महिलाएं…
Betul Samachar: (बैतूल)। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातनियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। हर कोई प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अभिजित मुहूर्त, इन्द्र योग, मृगशिरा नृक्षत्र, मेष लग्र और वृश्चिक नवांश जैसे शुभ संयोग को ऐतिहासिक बनाना चाहा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन का साक्षी बनने का अवसर नहीं खोना चाहते। ऐसे में कई गर्भवती महिलाओं ने अपने परिजनों से चर्चा कर 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का दिन प्रसव के लिए चुना है। महिलाएं इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रसव देने की इच्छुक है।(Betul Samachar)
सांझवीर टाईम्स ने जिला अस्पताल के अलावा निजी नर्सिंग होम की पड़ताल की तो जिले के लिए यह भी क्षण यादगार बन रहा है। दरअसल लगभग 50 प्रसूताएं इस दिन अपने नवजात को जन्म देने के लिए खास रूप से चुना है। अकेले जिला अस्पताल में ही 20 से अधिक महिलाओंं का प्रसव होगा। जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, लेकिन निजी अस्पताल में इस दिन प्रसव कराने के लिए चुन रही है।
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। पूरे देश में यह दिन यादगार रहेगा। ऐसे में बैतूल जिला भी पीछे कैसे रह सकता है। कई धार्मिक आयोजन पूरे जिले में किए जा रहे है। इधर इस दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए कई प्रसुताओं ने भी 22 जनवरी के बेहद खास दिन को चुना है। प्रसुताओं के अलावा उनका परिवार भी खासा उत्साहित है। इतना ही नहीं बेटा होने पर कई प्रसुताओं ने पहले से ही नाम भी तय कर लिए है। बेटी होने पर भी नाम लगभग तय किए जा चुके है, चूंकि 22 जनवरी का दिन यादगार हो, इसलिए राम और आराध्या नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाए हो रही है। उधर प्रसुताओं की डिलिवरी करने वाली डॉक्टर भी इस बात को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं कि 22 जनवरी को उनके अस्पताल में जो बच्चे जन्म लेंगे, उनकी भी खुशकिस्मती होगी। गर्भवती महिलाओं के परिजनों का भी मानना है कि इस पवित्र दिन हमारे घर जो नवजात जन्म लेगा, वह भी श्रीराम का प्रतिरूप होगा। फिलहाल जिला अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में प्रसव को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। अब सिर्फ इस पवित्र दिन का इंतजार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में 20 बच्चे लेंगे जन्म(Betul Samachar)
राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वे परिजन ज्यादा उत्साहित है, जिन्हें डॉक्टरों ने प्रसव के लिए 22 जनवरी की तारीख दी है। जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि इस दिन जिला अस्पताल में लगभग 20 डिलेवरी ड्यू हैं। अधिकांश परिजन इस दिन अपने घर होने वाली डिलेवरी को लेकर खासे उत्साहित हैं। शहर की एक अन्य महिला चिकित्सक एवं कुपार हॉस्पिटल की संचालक डॉ लिपि पद्माकर ने बताया कि जिन महिलाओं को इस दिन डिलेवरी होनी है, उनके लिए यह दिन बहुत ही खास होने जा रहा है।(Betul Samachar)
जिस दिन अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस दिन हमारे अस्पताल में 5 डिलेवरी ड्यू हैं। इधर नोबल हॉस्पिटल की संचालक डॉ भारती सरियाम का कहना है कि 22 जनवरी को उनके अस्पताल में करीब 5 डिलेवरी होनी है। हमारी पूरी कोशिश है कि इस दिन जन्म लेने वाले सभी बच्चे पूर्णत: स्वस्थ होकर ही हमारे अस्पताल से अपने घर जाएं। कुछ अन्य निजी नर्सिंग होम में भी प्रसूताओं ने 22 जनवरी की तिथि में प्रसव कराने की तैयारी की है। हालांकि कई परिजन ऐसे भी है जो इस तिथि को बेहद खास मानते हुए सरप्राईज बताने से इंकार कर रहे है।
शुभ दिन का सभी को इंतजार(Betul Samachar)
एक जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को जिला अस्पताल समेत जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी यह दिन अनूठा हो सकता है। दरअसल हर दिन 50 से अधिक प्रसव जिला अस्पताल और जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में होते आए है। लिहाजा प्रसव का आंकड़ा बड़ा तो उन परिवारों के लिए भी यह दिन यादगार हो जाएगा, जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वैसे प्रसव के लिए 22 जनवरी की तिथि को जिन परिजनों ने चुना है और सामान्य प्रसव के आंकड़े पर नजर दौड़ाए तो मंगलवार जिले में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या अधिक हो सकती है। यह उन परिजनों के लिए भी बेहद उत्साहित पल होगा।(Betul Samachar)
यह दिन हमारे लिए होगा स्पेशल: योगेश रघुवंशी(Betul Samachar)
राम की भक्ति में सराबोर तो सभी सनातनी हैं, लेकिन जिन के घरों में नया मेहमान आने वाला है, वे भी खासे उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। लोग यह भी मान रहे हैं कि 22 जनवरी को उनके घर नया मेहमान आए, यह हमारे सौभाग्य पर निर्भर है। मेडिकल व्यवसायी योगेश रघुवंशी बताते है कि डॉक्टर के मुताबिक 22 जनवरी को उनके यहां भी डिलेवरी ड्यू है, लेकिन वे किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। सामान्य प्रसव पर हमारा ज्यादा भरोसा है, जो बाद में भी हो सकती है, हां यह जरूर है कि 22 जनवरी के ही दिन यदि उनके घर नए मेहमान का आगमन होता है तो ये हमारे लिए एक सौभाग्यशाली और स्पेशल दिन होगा,क्योंकि इसी दिन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भी प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। उनका मानना है कि डिलेवरी इसी दिन होना चाहिए इसके लिए हमारी कोई कोशिश नहीं है। जो भी होगा भाग्य से ही होगा।
इस दिन बेसब्री से इंतजार कर रहे: रवि इंगले(Betul Samachar)
राम जन्म भूमि पर पूरे 500 साल बाद हमारे आराध्य भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जो हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन बनकर आ रहा है। खुशी की बात यह है कि इस दिन हमारे यहां भी नए मेहमान का आगमन होना है। डॉक्टर ने प्रसव की तारीख भी 22 जनवरी की ही दी है। इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईश्वर की कृपा हुई तो हमारे घर भी इसी दिन नए मेहमान का आगमन हो जाएगा, जो हमारे लिए अविस्मरणीय पल होगा। हम कह पाएंगे कि जिस दिन प्रभु श्रीराम ने अपने नए घर मे प्रवेश किया,उसी दिन हमारे घर भी नए मेहमान का आगमन हुआ है।(Betul Samachar)





