Betul Ki Khabar: 5 हजार 500 स्ट्रीट वेंडरों…..के लोन का टारगेट पिछड़ा

Betul Ki Khabar: Target of loan to 5 thousand 500 street vendors lagged behind

वित्तीय वर्ष समाप्ति को, नपा ने विशेष अभियान चलाकर बैंकों में लगाए शिविर…

Betul Ki Khabar:(बैतूल)। राज्य शासन ने गरीब तबके के स्ट्रीट वेंडरों की रोजी-रोटी के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन यह अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ रही है। इसके पीछे कहीं न कहीं बैंक विलेन बनकर योजना को अमली जामा पहनाने में अड़ंगा डाल रहा है। यही वजह है कि वित्तीय समाप्ति होने के पहले बैतूल नगरपालिका के लगभग 5 हजार 500 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन अब तक महज 300 ऋण प्रकरण ही बैंक तक पहुंचे हैं।(Betul Ki Khabar) अब नगरपालिका बैंकों में शिविर लगाकर स्ट्रीट वेंडरों के अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत कराने पर जोर दे रही है

राज्य शासन ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई है। हाथ ठेला चलाकर विभिन्न प्रकार के 35 व्यवसाय करने वाले छोटे फुटकर व्यापारियों को इसका लाभ देना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैतूल नगरपालिका को करीब 5 हजार 500 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 1 अप्रैल 2023 से अब तक महज 300 ऋण प्रकरण ही स्वीकृत हो पाए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति को महज दो माह का समय बचा है।(Betul Ki Khabar) यदि इसी रफ्तार से स्ट्रीट वेंडरों को योजना का लाभ मिला तो लक्ष्य से कोसो से दूर रहने की संभावना दिखाई दे रही है।

बैंक बने विलेन(Betul Ki Khabar)

पूरे मामले में तथ्य सामने आए हैं कि नगरपालिका की टीम स्ट्रीट वेंडरों को तो लगातार प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंक राज्य शासन की इस महत्वकांक्षी योजना पर पानी फेर रही है। दरअसल स्ट्रीट वेंडर गरीब तबके के होते हैं, इसलिए कई प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बैंकों के चक्कर काटने से स्ट्रीट वेंडर योजना से दूर होते जा रहे हैं।(Betul Ki Khabar) जानकारी सामने आई है कि बैंक छोटी-छोटी त्रुटियां निकालने के बाद प्रकरण निरस्त कर दे हैं, इसलिए कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। करीब एक दर्जन से अधिक बैंकों में स्ट्रीट वेंडरों के प्रकरण कर्मचारियों की कमी के कारण देरी से स्वीकृत हो रहे हैं। यही वजह है कि नगरपालिका को दिया गया लक्ष्य काफी पिछड़ गया है। बैंक यदि पूरी प्रक्रिया समय पर कर दे तो यह लक्ष्य शत प्रतिशत नहीं, लेकिन अधिक से अधिक पूरा हो सकता है।(Betul Ki Khabar)

लक्ष्य पिछड़ा तो लगाना पड़ रहा शिविर(Betul Ki Khabar)

बैतूल नगरपालिका को दिया गया स्ट्रीट वेंडरों को ऋण दिए जाने का लक्ष पिछड़ जाने के बाद सीएमओ ने सख्त रूप अख्तियार किया है। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट वेंडरों के ऋण प्रकरण में पिछडऩे के बाद नवागत कलेक्टर ने लीड आफिसर के साथ एसडीएम बैतूल और बैतूल नपा सीएमओ को भी शिविर लगाने के निर्देश दिए थे।(Betul Ki Khabar) इसके बाद एसडीएम ने बैंकों से पत्राचार को स्ट्रीट वेेंडरों के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। यही वजह है कि अब नगरपालिका ने हर बैंक में स्ट्रीट वेंडरों के लिए दो दिनों तक विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार और शनिवार दो दिनों तक विशेष शिविर में स्ट्रीट वेंडरों के ऋण स्वीकृत कराने के लिए खुद सीएमओ और अन्य अधिकारी भी लगे हुए हैं। जरूरत पडऩे पर रविवार को भी बैंक खुलवाकर अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को लाभ दिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।(Betul Ki Khabar)

इनका कहना…

शुक्रवार और शनिवार स्ट्रीट वेंडरों के विशेष अभियान चलाकर ऋण स्वीकृत कराया जा रहा है। कलेक्टर साहब और लीड बैंक अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नपा, बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button