Betul News: महाशिवरात्रि पर छोटा महादेव भोपाली के गुफा में प्रवेश रहेगा प्रतिबंध, एलईडी के माध्यम से कराए जाएंगे भोलेनाथ के दर्शन
Betul News: There will be a ban on entry into the cave of Chhota Mahadev Bhopali on Mahashivratri,

काला बाबा एवं आमला भोपाली मार्ग रहेगा बंद…
Betul News: (घोड़ाडोंगरी)। छोटा महादेव भोपाली में पहाड़ियों में आई दरारों के कारण इस बार श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु गुफा मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुफा मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगाकर एलईडी के माध्यम से भगवान भोलेनाथ के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे।इसके साथ ही कालाबाबा पहुंच मार्ग को बेरिकेट लगाकर बंद किया जाएगा। वही प्रशासन ने पहाड़ी पर आई दरारों के कारण आमला से भोपाली आने वाले पहाड़ी के रास्ते को भी बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस एवं होमगार्ड तैनात रहेंगे।
शिखर मंदिर में दुकानें लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। शिखर मंदिर तक वाहन नहीं ले जा सकेंगे। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भोपाली मेल को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिए गए।
एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोपाली मेले का आयोजन किया जाएगा छोटा महादेव भोपाली में पहाड़ियों में आई दरार के कारण इस बार गुफा मंदिर में जाना प्रतिबंधित रहेगा इसके साथ ही पहाड़ी पर चढ़ने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। गुफा मंदिर में सीसीटीवी लगाकर एलईडी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।
मेले में सुरक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाएं रहेगी।
इस बैठक में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, एसडीओपी रोशन कुमार जैन, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष राहुल उइके, रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





