Betul Crime : महिला को खरीदने एवं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Betul Crime: Gang buying and selling women busted

लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया…

बैतूल। महिला को बेचने और खरीदने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक महिला को दो लाख रूपए में बेच दिया था। जब महिला को लेकर जा रहे थे, उसी समय महिला ने विरोध किया और लोगों से मदद मांगी। महिला की मदद के बाद लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने इस गिरोह के सदस्यों की जमकर मारपीट कर दी और पुलिस के हवाले किया। बैतूल बाजार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पाढर चौकी क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद हो गया था।

विवाद के बाद महिला सावित्री नाम की एक महिला के साथ गौठाना में काम करने के लिए बैतूल आ गई। महिला सावित्री बाई को पहले से जानती-पहचानती थी। जिसके यहां आना-जाना भी था। सावित्री बाई के यहां राजा टकला नाम का एक व्यक्ति भी आता था। 11 जनवरी 2024 को राजा टकला ने पाढर से बैतूल आई महिला को बालाजीपुरम घुमाने ले जाने की बात कही, लेकिन उस दिन फरियादी महिला ने घुमने जाने से मना कर दिया। 12 जनवरी को फिर से घुमने ले जाने की बात कही। उक्त फरियादी 20 वर्षीय महिला को राजा टकला और सोनम, सावित्री बालाजीपुरम घुमने लेकर गए। बालाजीपुरम पार्किंग के बाहर एक सफेद कलर की गाड़ी खड़ी थी।

यहां सावित्री बाई और राजा टकला इस गाड़ी में बैठे लोगों से बात करने लगे। इसके बाद फरियादी को गाड़ी में बैठने के लिए कहा। महिला कार में बैठने के बाद कार में बैठे लोगों द्वारा गाड़ी को बैतूल की तरफ लेकर निकल गए। कार में बैठे लोगों द्वारा शादी करने और कपड़े दिलाने की बात कहने लगे। कार में एक मूंछ वाले व्यक्ति बैठा था। जिसका नाम दयाराम बताया जा रहा है और बता रहा था कि अनिल नाम का लडक़ा है जिसकी तुम्हारे साथ शादी करनी है। जब महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है वह शादी नहीं करेगी फिर भी वे जबरदस्ती कार दौड़ाते हुए ले जाने लगा। फरियादी महिला ने इसका विरोध किया और कहा कि मुझे कार से नीचे उतारो।

तभी राजा टकला कहने लगा कि तुम्हे शादी के लिए 2 लाख रूपए में खरीद लिया है। इसी पूरी बातों के बाद प्रार्थी महिला समझ गई है उसे बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा है। तभी महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। महिला ने विरोध करने के बाद गाड़ी को रूकवाया तभी वहां लोग एकत्रित हो गए। गाड़ी में सवार लोगों को घटना के बारे में जैसे ही जानकारी लगी, उन्होंने महिला को जबरदस्ती ले जाने वाले लोगों की पिटाई कर दी और तत्काल पुलिस को भी फोन किया। बैतूलबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और घटना की पड़ताल शुरू कर दी।

बताया गया कि महिला का 2 लाख रूपए में सौदा हुआ था, जिसमें से 1 लाख 30 हजार रूपए दे दिए थे। पुलिस ने महिला को बेचने और खरीदने वाले गिरोह के चार सदस्य को को गिरफ्तार है, जिसमें ग्राम हरदूवी तहसील पिपलौद जिला रतलाम निवासी अनिल पिता रामसिंह लौधा, राजा टकला उर्फ चन्द्रशेखर पिता विष्णु (38) निवासी सहनगांव तहसील मुलताई हाल अर्जुन नगर, सावित्री पति रामशंकर आहके निवासी आदर्श पिपरिया भीमपुर थाना चिचोली हाल गौठाना, सोनम पति गुलाब परमार (28) निवासी शेरपुरा तहसील सुलालपुर थाना कालीपिपल जिला सीहोर को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button