Betul Collector News: कलेक्टर साहब एक नजर सीमेंट रोड-बसस्टैंड पर भी डालिए

Betul Collector News: Collector sir, take a look at the cement road-bus stand also.

बसस्टैंड से लल्ली चौक तक 40 फीट की सडक़, 20 पर सिमटी, सीमेंट रोड की सडक़ को व्यापारियों ने अपनी जागीर समझा…

Betul Collector News: जिले की कप्तानी संभालने के तुरंत बाद नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बड़े शॉट वे अतिक्रमणकारी झेल रहे हैं, जिन्होंने शहर की सडक़ों को अपनी जागीर समझ कर सरकारी जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। कलेक्टर ने जिस तरह से कारगिल चौक, गेंदा चौक और बडोरा तक पैदल घूमकर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की है। इससे आम जनता भी खुश नजर आ रही है, लेकिन जनता की दरकार है कि कलेक्टर सिर्फ एक बार कोठी बाजार लल्ली चौक से बस स्टैंड और प्रमुख बाजार सीमेंट रोड सहित पेट्रोल पंप चौराहे तक पैदल भृमण कर लें तो आम जन की तकलीफें वे खुद अपनी आंखों से देख सकें।

दुकाने सडक़ों पर हैं। तो वाहन भी सडक़ों पर ही पार्क किए जा रहे हैं। हालात यह हैं कि कोठी बाजार में मुख्य बाजार होने की वजह से यहां रोजाना पूरे जिले के लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से लोगों को पैदल चलने के लिए भी सरलता से रास्ता नसीब नहीं हो पा रहा है। सांझवीर टाईम्स शहर के प्रमुख कोठीबाजार क्षेत्र के बसस्टैंड से लेकर लल्ली चौक और सीमेंट रोड की तस्वीरें प्रकाशित कर रहा है, ताकि कलेक्टर साहब भी जान सके की उनके अधीनस्थ अमला वर्षों से किस तरह अतिक्रमण हटाने में ढुलमूल रवैया अपना रहा है।(Betul Collector News)

यदि कलेक्टर साहब शहर के सबसे पॉश बाजार सीमेंट रोड पर घूमकर वास्तविकता जानेंगे तो वे भी आसानी से समझ जाएंगे कि व्यापारियों ने दुकान बाहर तक फैला रखी है। चूंकि बैतूल का प्रशासनिक अमला इन दुकानदारों के आगे हमेशा बौना नजर आया, इसलिए सीमेंट रोड का अतिक्रमण हटाने के प्रयास हमेशा नाकाफी हुए, लेकिन नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के आने के बाद सीमेंट रोड और बसस्टैंड से लल्ली चौक तक अतिक्रमण हटने की उम्मीदें जाग गई है।

सीमेंट रोड पर दुकान अंदर समान बाहर(Betul Collector News)

अतिक्रमण के चलते सबसे ज्यादा गम्भीर हालात कोठीबाजार सीमेंट रोड के हैं। यह वो बाजार है जहां सम्पूर्ण जिले और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ोंं की संख्या में लोग प्रतिदिन खरीददारी के लिए आते हैं। यहां के हालात भी छिपे नहीं हैं। दुकाने बड़ी-बड़ी हैं पर दुकानों का आधा समान सडक़ पर रखा जाता है। दुकानों के सामने ही सडक़ पर दो पहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। यदि कोई दोपहिया या चौपहिया वाहन इस सडक़ पर प्रवेश कर जाए तो पैदल चलने वालों को आगे बढऩे के लिए जगह तक मिलना मुश्किल हो जाता है। यहां सराफा बाजार में मंगलसूत्र बनाने और टूटेफूटे जेवरों को सुधारने वालो की दुकानें तो सडक़ पर लगी ही हुई हैं इन्ही दुकानदारों ने अपने ग्राहकों के बैठने के लिए स्टूल भी लगा रखे हैं। इससे लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है।(Betul Collector News)

इनका कहना….

जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। अगली कार्यवाही में कोठी बाजार क्षेत्र को शामिल किया है। निरीक्षण करने के बाद यहां कार्यवाही शुरू करने की प्लानिंग है।

नरेंद्र सूर्यवंशी कलेक्टर, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button