Betul News: बड़ी सौगात: महज 11 सौ रुपए में होंगे रामलला के दर्शन

Betul News: Big gift: You can have darshan of Ramlala for just Rs 1100.

भाजपा की प्लानिंग सफल हुए तो कई राजनीतिक दलों का सुपड़ा साफ!….

Betul News:(बैतूल)। वर्षों इंतजार के बाद आज सनातनियों का वह सपना पूरा हो रहा है, होने जा रहा जब 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अपनी जन्मस्थली में विराजेंगे। निश्चित रूप से देश का प्रत्येक सनातनी आज इसका श्रेय भाजपा को ही दे रहा है। राम की वजह से भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह ग्राफ कहां पहुंचेगा इसका अंदाजा ना आम जनता लगा पा रही है और ना ही प्रमुख राजनीतिक दल, ऐसे में भाजपा एक ऐसी प्लानिंग पर काम कर रही है। यदि यह जो सफल हो गई तो आने वाले चुनावों में अच्छे-अच्छे राजनीतिक दलों का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा। भाजपा के इस प्लान के सफल होने के देश में कई परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं।

1100 रुपए में सनातनी करेंगे रामलला के दर्शन(Betul News)

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार वर्तमान में पार्टी का फोकस 22 जनवरी को आयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर लगा हुआ है, लेकिन भविष्य में सनातनियों को भगवान राम के दर्शन सहज और सुलभ तरीके से कराए जाने पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। भाजपा की प्लानिंग है कि मात्र 1100 रुपए में राम भक्त रामलला के दर्शन कर सकें ।(Betul News) प्लानिंग के मुताबिक 1100 रुपए मे भक्तों के अयोध्या जाने, आने , ठहरने, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था भाजपा द्वारा कि जायेगी। यदि ऐसा हुआ तो इससे सीधे-सीधे गरीब एवं कमजोर वर्गों के उन रस्म भक्तों को रामलला के दर्शन करने का मौका मिल पाएगा जो एक बड़ी धनराशि खर्च करने में असहज महसूस करते हैं। भाजपा की इस प्लानिंग के बाद ऐसे भक्त जहां आसानी से प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पाएंगे। भाजपा को इससे मिलने वाला फायदा भी अप्रत्याशित होगा।(Betul News)

मण्डल स्तर पर होंगे भक्तों के पंजीयन(Betul News)

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश के प्रत्येक राज्य, जिले, ब्लाक, और गांवों में रहने वाले राम भक्तों को श्री राम के दर्शन कराए जाएंगे। मण्डल स्तर के भाजपा पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह पदाधिकारी अयोध्या कूच करने वाले रामभक्तों का 1100 रुपए की राशि प्राप्त करेंगे। रामभक्तों को अयोध्या ले जाने और वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का भी इंतजाम किया जा रहा है।(Betul News) 1100 रुपए की राशि देने के बाद राम भक्तों के रास्ते का खर्च जिसमें रहने, खाने, पीने का खर्च भी भाजपा द्वारा उठाए जाने की योजना है। यहीं नहीं रास्ते भर इन रामभक्तों की सुविधाएं और स्वागत सत्कार और ध्यान रखने के लिए प्रत्येक स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे जिसे स्टेशन समिति का नाम दिया जाएगा। जो भी है, लेकिन आज पूरा देश राम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। भाजपा का यह प्रयास पार्टी को किस ऊंचाई पर लेकर पहुंचेगा। इसको लेकर अब विपक्ष के लिए भी कुछ सोचने के लिए बाक़ी नहीं रह गया है।(Betul News)

जिले के 29 मंडलों में तैयारियां शुरू(Betul News)

भाजपा द्वारा इस आशय के निर्देश सभी भाजपा जिलाध्यक्षों को भेज दिए गए है। इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि बैतूल जिले से भी हजारों की तादाद में सनातनियों को रामलला के दर्शन कराएं जाएंगे।(Betul News)इसके लिए गुरूवार संगठन की बैठक आयोजित कर रूपरेखा बनाई गई है। शुक्रवार से मंडल स्तरों पर बैठक लेकर इसे मूर्त रूप प्रदान किए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। श्री शुक्ला के मुताबिक जिले के 29 मंडलों में रहने वाले हजारों सनातनी को रामलला के दर्शन कराएं जाएंगे। इसके लिए समस्त भाजपा मंडल प्रभारी एवं राम मंदिर दर्शन अभियान समिति की टीम सक्रिय हो चुकी है और पंजीयन का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।(Betul News)

25 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। मात्र 1100 रूपए प्रति भक्त का शुल्क पंजीयन के साथ जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें भक्तों के आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने के बंदोबस्त के साथ रामलला के दर्शन करना भी शामिल है। जिला भाजपा के पूरे प्रयास है कि आने वाले दिनों में जिले के हजारों रामभक्तों को अयोध्या में प्रभू श्रीराम के दर्शन करने का मौका मिले।(Betul News)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button