Betul Accident News: दुखद हादसा: मजूदरी के काम से निकले ममेरे भाइयों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा

Betul News:  मुलताई। सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मुलताई-बैतूल हाईवे पर रुद्रा नाले के आगे ग्राम बानूर खापा क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुआ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नागपुर के जलालखेड़ा निवासी रविंद्र (21) पिता बब्बू चिन्हारे और रोशन चौहान के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे भाई थे और मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक 26 दिसंबर की शाम काम के सिलसिले में बाहर निकले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया।

दोनों युवकों के शवों को शासकीय अस्पताल मुलताई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां घटना को लेकर शोक का माहौल बना रहा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button