Betul Samachar: टंकी के वाल्व नियंत्रण में बड़ी लापरवाही
Betul Samachar: Big negligence in tank valve control

टंकियों के न भरने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी
Betul Samachar: बैतूल। माचना डैम के सूख जाने के बाद शहर में जलसंकट गहराते जा रहा है। फिलहाल नपा ताप्ती बैराज की पुरानी मोटरों के सहारे जैसे-तैसे शहर में पानी की सप्लाई कर रही है, लेकिन संकट की इस घड़ी में नपा के ही कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। शंकर वार्ड में काली चट्टान की टंकी के वाल्व नियंत्रण के कार्य में गंभीर लापरवाही होने के कारण कई दिनों से टंकियां पूरी नहीं भरा रही। इस भारी चूक के बाद दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर दोनों कर्मचारियों पर एक तफरा कार्रवाई की जा सकती है।
बताया जाता है कि शहर के सभी वार्डों में इस समय दो दिनों के अंतराल में पानी दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह कही न कही नपा के कुछ कर्मचारी जिम्मेदार कहे जा सकते हैं। जलसंकट के बीच नपा के दो वाल्वमेन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि शंकर वार्ड में काली चट्टान की टंकी को भरने के लिए वाल्व नियंत्रण के साथ अधीनस्थ क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। लोगों की शिकायत के बाद जब नपा के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि काली चट्टान स्थित टंकी में वाल्व नियंत्रण के कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। यहीं पर बड़ी चूक उजागर हुई कि मुख्य पाइप लाइन से फिल्टर प्लाटर से सबसे पहले काली चट्टन की टंकी भरने के बाद शेष वार्डों में स्थित 9 टंकियां सप्लाई होती है।

टंकियों के न भरने पर पकड़ी खामी
बताया जाता है कि शहर की 9-10 टंकियों में पूरी तरह से पानी की सप्लाई न होने के कारण नपा के जलशाखा के कर्मचारियों ने निरीक्षण के दौरान काली चट्टान के वाल्व में खामी पाई गई। इसके नियंत्रण के कार्य में गंभीर चूक की वजह से ही न सिर्फ काली चट्टन क्षेत्र बल्कि अन्प्य वार्डों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके बाद सीएमओ सतीष मटसेनिया ने वाल्वमेन छोटू पवार और लक्ष्मीनारायण मायवाड़ को नोटिस जारी करते हुए लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में उल्लेख किया है कि दोनों वाल्वमेन के कारण पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। दोनों वाल्वमेन का 24 घंटे में स्पष्टीकरण न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच नपा के सब इंजीयिन और अन्य लोग काली चट्टान की टंकी का खुद नियंत्रण कर रहे हैं।




