Betul Crime: अधिवक्ता के आवास से ड्राइवर ने चाबी निकाली, नशे में ठोंकी कार

Betul Crime: Driver took out keys from advocate's residence, hit the car while drunk

आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त किया, पुलिस ने शराबी ड्राइवर और उसके मित्र को पकड़ा

Betul Crime:(बैतूल)। रविवार की शाम जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम कुमार दीक्षित और उनके अधिवक्ता पुत्र उस समय दहशत में आ गए, जब उन्हें अपनी कार नदारद मिली । उनकी कार के पूर्व ड्राइवर ने घर में घुसकर चुपके से कार की चाबी निकाली और कार लेकर रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रायवर ने कार से सदर क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन दो पहिया वाहनों को टक्कर मार कर चकनाचूर कर दिया है। खबर सुनते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया। जब मौके पर जाकर देखा तो ड्रायवर दुर्गेश मालवीय और उसका दोस्त नितेश शराब के नशे में झूम रहे थे, लोगों की भीड़ लगी हुई है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । न्यायालय में पेश करने के बाद अब दोनों आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं।

घर में घुसकर निकाल ली चॉबी(Betul Crime)

अधिवक्ता कलश दीक्षित ने बताया उनके पास मारुती कम्पनी की ब्रिजा कार क्रमांक एमपी 48-जेए – 9995 है। पूर्व में मेरे पास दुर्गेश मालवीय मेरी गाड़ी चलाने का काम करता था। मैंने करीबन 2 माह पूर्व उसे चालक के काम से निकाल दिया था। रविवार शाम 4 बजे जब सोकर उठा और बाहर आकर देखा तो मेरी गाडी क्रमांक एमपी-48-जेए- 9995 घर के सामने खड़ी नहीं दिखी । जब गाड़ी की खोज खबर की तो बच्चों ने बताया कि दुर्गेश अंकल आये थे, जिन्होंने दरवाजे के पास कि बोर्ड पर रखी गाड़ी की चाबी उठाकर बिना पूछे गाड़ी ले गए हैं ।

Betul Crime: अधिवक्ता के आवास से ड्राइवर ने चाबी निकाली, नशे में ठोंकी कार

मैंने अपने साथियों को फोन लगाकर गाड़ी के बारे में पूछा उसी समय सतीश मासोदकर ने मुझे फोन लगाकर बताया कि आपकी गाड़ी लेकर दुर्गेश मालवीय अपने साथी को लेकर सदर तरफ घूम रहा है। सूचना मिलने पर जब हम पहुंचे तो मुझे देखकर दुर्गेश गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। मैंने अपने साथियों एवं बड़े भाई निहार दीक्षित की मदद से उसे सदर ब्रिज के नीचे पकडा जो दुर्गेश व उसका साथी दोनों नशे में थे। गाड़ी चारों के सामने का हिस्सा बोनट एवं बम्फर क्षतिग्रस्त थे। गाड़ी चोरी की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों के खिलाफ कार्यवाही की है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button