loksabha Election Effect : 82 दिनों बाद हटी आचार संहिता, निर्माण कार्यों में अब आएगी तेजी

विकास कार्यों के खुलेंगे रास्ते, लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य

 

loksabha Election Effect : बैतूल। लोकसभा चुनाव के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई आदर्श आचार संहिता का अस्तित्व गुरुवार 82 दिन बाद हटा दी है। इसके बाद जहां सरकारी कामकाजों में तेजी देखने को मिलेगी तो विकास कार्यों के रास्ते भी खुलेंगे। आने वाले दिनों बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की भी संभावनाएं हैं। कई ज़िलों के एसपी और कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं। बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी के साथ ही विभागों में भी ट्रांसर्फर पोस्टिंग भी हो सकती हैं। खास बात यह है कि सांसद- विधायक निधि से होने वाले कार्य भी अब शुरू हो पाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के करीब 25 करोड़ के काम होंगे शुरू

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही लोक निर्माण विभाग की अपने लगभग 25 करोड़ के कार्यों पर ब्रेक लगाना पड़ा था, लेकिन अब आम जनता के हित मे लोक निर्माण विभाग पुन: इन कार्यों को शुरू किए जाने के लिए कमर कस चुका है। लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री अखिल कवड़े ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगते ही चिचोली से भीमपुर तक बनाए जाने वाली सड़क का काम रोकना पड़ा था। लगभग 18 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण 18 करोड़ की लागत से किया जाना है।

अलावा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में विशेष मजबूती करण योजना के तहत लगभग 11 छोटी सड़कों का निर्माण 5 से 6 करोड़ की लागत से होना था। यह कार्य भी नियम के मुताबिक रोका गया था। 6 करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली 10 से 12 सड़के ऐसी थी, जिनके टेंडर की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचार संहिता लगने के बाद यह प्रक्रिया भी रोकनी पड़ी। चूंकि अब अचार सहिंता खत्म होने को है तो विभागीय स्तर पर इन पेंडिंग पड़े इन कार्यों को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। जैसे ही आचार सहिंता हटाये जाने के आदेश जारी होंगे जनहित में सड़कों के काम तत्काल शुरू करेंगे।

नपा के 36 सड़क और नालियों के काम होंगे शुरू

लोकसभा चुनाव के दौरान लगाई गई आदर्श आचार संहिता की वजह से नपा के भी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को रोकना पड़ा था। लेकिन अब इन कार्यों को पुन: शुरू किए जाने का रास्ता भी साफ हो चुका है।

नपा में सड़क और नाली निर्माण के लगभग 36 ऐसे कार्य थे जो आचार संहिता लगने के बाद ब्रेक करने पड़े थे। लगभग एक दर्जन काम ऐसे थे, जिनके टेंडर की पूरी तैयारी कर ली गयी थी, लेकिन प्रक्रिया को बीच मे ही रोकना पड़ा था। यह सभी काम लगभग 1 से डेढ़ करोड़ के करीब होना है। चूंकि अचारसंहिताा खत्म किए जाने के आदेश कभी भी हो सकते हैं। जैसे ही आदेश होंगे कामकाज तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा।

इनका कहना…

नपा के कई कार्य आदर्श आचार संहिता के दायरे में आये थे, जिन्हें रोक लिया गया था। जैसे ही आचार संहिता खत्म होने के निर्देश होंगे काम शुरू कर दिया जाएगा।

ओमपाल सिंह भदोरिया, सीएमओ नपा बैतूल

आदर्श आचार संहिता के पालन में करीब 25 करोड़ के सड़क निर्माण रोके गए थे। आदेश जारी होते ही पुन: प्रक्रिया शुरू करेंगे।

अखिल कवड़े, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button