Guna Bus Accident : गुना बस हादसे के बाद अलर्ट मोड पर परिवहन विभाग, भोपाल-नागपुर जाने वाली बसों का निरीक्षण, खंगाल रहे दस्तावेज

Guna Bus Accident: Transport Department on alert mode after Guna bus accident, inspection of buses going to Bhopal-Nagpur, documents being scrutinized

Guna Bus Accident : (बैतूल)। बुधवार रात गुना जिले में हुए बस हादसे में 13 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस हादसे ने देश सहित पूरे प्रदेश वासियों को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री के सख्त के निर्देश के बाद परिवहन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। पता लगाया जा रहा है कि बस को टक्कर मारने वाला डम्फर क्या आरटीओ में रजिस्टर्ड था। फिटनेस बीमे को लेकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

गुना बस हादसे से यह तो साफ हो गया है कि परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी करना उन निर्दोष लोगों के लिए काल बन गया, जिन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौत बनकर सामने से आए तेज रफ्तार डम्फर ने 13 यात्रियों की एक झटके में जान ले ली। इस घटना के बाद परिवहन विभाग बैतूल भी एक्शन मोड में आ गया है। परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में परिवहन अमला सड़कों पर उतर चुका है।

श्री शुक्ला ने बताया कि हाइवे सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में चैकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहनों के रजिस्टेशन नम्बर, फिटनेस , बीमा आदि पर पूरा फोकस किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में लगभग 450 यात्री बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन इनमें से एक भी वाहन ऐसा नहीं है जो बिना बीमा, फिटनेस के चलाया जा रहा है। इसके अलावा विशेष तौर पर ट्रकों और डंफरों कि जांच के साथ साथ इनके दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि जिले में कोई ऐसी घटना घटित ना हो पाए ओर वाहनों का संचालन परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार ही हो।

इनका कहना…..
विभाग द्वारा पूर्व से ही बकायदा अभियान चलाकर कार्यवाई की जाती रही हैं। गुना हादसे के बाद अब अभियान को तेज कर दिया गया है। निरंतर वाहनों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
अनुराग शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button