Betul News: बबला को दूसरी बार मिलेगा भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज!

Betul News: Babla will get the crown of BJP District President for the second time!

भोपाल में रायशुमारी पूरी, देर रात तक दिल्ली से हो सकती है घोषणा, पैनल में 3 अन्य नाम भी शामिल

Betul News: बैतूल। संगठन महापर्व के तहत मंडल अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्ष के लिए गुरुवार को भोपाल में मैराथन बैठक के बाद नाम तय से हो गए है। रायशुमारी के बाद कई नामों पर सहमति बनने की खबर है। इन नामों को प्रदेश संगठन ने मेल से नई दिल्ली भेज दिया है। यहीं से देर रात तक जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी हो जाएगी।

बैतूल में पिछले दिनों हुई रायशुमारी में निर्वतमान जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का नाम सबसे अधिक आगे था, लिहाजा उनका नाम पहली ही सूची में आने की संभावना दिखाई दे रही है। शनिवार को सुबह तक नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 100 प्रतिशत कर दी जाएगी। वैसे बबला के अलावा तीन अन्य नाम भी पैनल में भेजकर सामन्जस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर पिछले एक सप्ताह से सरगर्मी बढ़ी है। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं के बीच नए जिलाध्यक्ष को लेकर कई नाम लिए जा रहे है, लेकिन इसका निर्णय प्रदेश नेतृत्व ही करेगा। चूंकि गुरुवार को भोपाल में भाजपा संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेेजवलकर, सह चुनाव अधिकारी रजनीश अग्रवाल ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ एक-एक कर चर्चा की। रात 10.30 बजे तक यह चर्चा जारी रही।

सूत्र बताते है कि लगभग 50 जिलाध्यक्षों के लिए सहमति बनने के लिए इनके नाम नई दिल्ली भेज दिए गए है। वहीं से इन नामों की घोषणा होगी, लेकिन किसी दूसरे विवाद से बचने के लिए विकल्प के तौर पर तीन नाम और भेजे है। बैतूल से आदिवासी वर्ग से जिला पंचायत उपाध्क्ष हंसराज धुर्वे और पिछड़ा वर्ग से सुधाकर पवार का नाम भेजा गया है।

बबला के नाम पर सहमति क्यों?

इधर जानकार सूत्र ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पर्यवेक्षक की मौजूदगी में जिस तरह अधिकांश भाजपा पदाधिकारियों ने बबला के नाम पर सहमति जताई है। इससे साफ जाहिर है कि बबला के कार्यकाल और काम करने की शैली से सभी प्रभावित है। चर्चा यह भी है कि भाजपा के कुल 89 जिम्मेदारों ने रायशुमारी में बंद लिफाफे में जिलाध्यक्ष के लिए अपनी पंसद बताई। इनमें सांसद, पांचों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य ने बबला को ही ज्यादा वीटो दिया।

कहा जा रहा है कि कुल 89 में से कुल 87 पदाधिकारी बबला के पक्ष में थे। यही रायशुमारी बबला को अगला जिलाध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जानकारी सूत्र बताते है कि जिलाध्यक्ष पद के लिए अन्य आधा दर्जन दावेदार बबला के नाम के आगे लगभग बौने साबित हो गए। बस एकमात्र वजह से यदि बबला अध्यक्ष बनने से चूके, तब दूसरे जिलाध्यक्ष को मौका मिलेगा। सूत्र बताते है कि पार्टी ने नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर नियम थोड़ा शिथिल करते हुए अच्छे परफारमेंस वाले अध्यक्षों को रिपीट करने के लिए सहमति बनाई है।

हालांकि 4 वर्ष से अधिक के कार्यकाल वाले अध्यक्षों को मौका ना देने की बात कही जा रही है। चूंकि बबला को 4 वर्ष का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए उनका दावा थोड़ा कमजोर हुआ, लेकिन रायशुमारी में शत प्रतिशत आगे रहने वाले वर्तमान जिलाध्यक्ष बबला को मौका मिलना तय बताया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों में भी लोकप्रिय

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर कई नाम सामने आ रहे है, लेकिन हकीकत यह है कि अटकलों का बाजार भी काफी गर्म है। मीडिया में नए जिलाध्यक्ष के कई नाम सामने आए। पिछले दिनों हमने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के माध्यम से नए जिलाध्यक्ष को लेकर राय मांगी थी। यहां भी चौकाने वाले परिणाम सामने आए। जिले से करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने निर्वतमान अध्यक्ष बबला शुक्ला के नाम पर ही मोहर लगाई।

इनमें से कई कार्यकर्ता ऐसे थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सामने ना आकर व्यक्तिगत रूप से बबला का नाम जिलाध्यक्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया। आम लोगों ने भी बबला के नाम पर सर्वाधिक सहमति बताकर शेष दावेदारों को काफी पीछे छोड़ दिया है। 200 से अधिक लोगों में 185 ने बबला के नाम पर सहमति जताई, जबकि राजेश आहूजा, अलकेश आर्य और कुछ अन्य दावेदारों के नाम इक्का-दुक्का ने ही लिए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button