Betul News: कप्तान की सख्ती, टीआई की सुस्ती से बढ़ी चोरी की वारदातें

Betul News: Captain's strictness, TI's laziness increased theft incidents

जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा- गश्ती बढ़ाए

Betul News: कप्तान की सख्ती, टीआई की सुस्ती से बढ़ी चोरी की वारदातें
Betul News: कप्तान की सख्ती, टीआई की सुस्ती से बढ़ी चोरी की वारदातें

Betul News: (बैतूल)। एक पखवाड़े में शहर में हुई चोरी और लूट की घटनाओं का कोतवाली-गंज पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इन घटनाओं के बाद आम लोगों में असुरक्षा की भावना निर्मित हुई, इसके बाद जनप्रनिधियों को भी अवगत कराया गया है। शहर में कप्तान की सख्ती और निर्देश के बावजूद पुलिस ने गश्ती नहीं बढ़ाई इसका नतीजा यह हुआ कि एक के बाद एक चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया जा चुका हैं। अब जनप्रतिनिधि भी इन घटनाओं को लेकर नाराज हैं। मामले में एसपी से भी जनप्रतिनिधियों ने चर्चा कर कोतवाली-गंज टीआई के रवैये पर नाराजगी जताते हुए गश्ती बढ़ाने के लिए कहा है।

सूत्र बताते हैं कि शहर में अचानक अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आने से तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही हैं। चूंकि चोरों ने जिस तरह एसपी ऑफिस के पास पान ठेले और गंज थाने से सौ मीटर दूर नेहरू पार्क की चौपाटी तक को निशाना बनाया है यह कोतवाली-गंज थाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं कहा जा सकता है। दरअसल चोरी की इन दो वारदातों के पहले छोटी दुकानों को लगातार निशाना बनाने का सिलसिला जारी रहा। पिछले एक पखवाड़े में चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदात हो चुकी हैं, न तो कोतवाली और न ही गंज पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। यही वजह है कि जनप्रतिनिधियों की नाराजगी बढ़ गई है।

दूसरी तरफ नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर के गृह वार्ड में घर से कुछ दूरी पर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की वारदात को एक सप्ताह बीत गया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने आज तक मीडिया को कोई जानकारी दी और न ही लुटेरे को गिरफ्तार किया। अलबत्ता टीआई आशीष सिंह पंवार जानकारी मांगने पर पत्रकारों से कह रहे हैं कि उनकी शिकायत सीएम और पीएम तक कर दी जाए। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सख्त और संवेदनशील कहे जाने वाले एसपी के निर्देशों की किस तरह अवहेलना की जा रही है।

यह बोले जनप्रतिनिधि

शहर में बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं से जिले के जनप्रतिनिधि भी खासे नाराज बताए जा रहे हैं। इस बारे में सांसद दुर्गादास उईके ने कहा है कि बैतूल शहर में चोरी और लूट की वारदात गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि एसपी से इस बारे में चर्चा कर रहा हूं। भोपाल में भी उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी, लोगों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस का है इसलिए सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है। सांसद ने टीआई के रवैये पर भी नाराजगी जताते हुए एसपी से चर्चा करने की बात कही।

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि चोरी और लूट की घटनाओं की जानकारी उनके संज्ञान में है। यह बहुत गंभीर मामला हैं। दिन दहाड़े लूट होना कहीं न कहीं पुलिस व्यवस्था की चूक है। पुलिस को गश्त बढ़ाकर चोरी पर अंकुश लगाना चाहिए। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा है कि निश्चित रूप से शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। यह पुलिस विभाग की लापरवाही कहीं जा सकती है। अधिकारियों को गश्ती बढ़ाकर नगर सेवा समिति के सदस्यों को भी पाइंट देकर ड्यूटी पर लगाना चाहिए। मैं इस संबंध में एसपी से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करूंगा। इसके अलावा कोतवाली टीआई के रवैये पर भी चर्चा की जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने अपने वार्ड में हुई चोरी पर नाराजगी जातते हुए कहा है कि पुलिस फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों और किरायेदारों के एग्रीमेंट पर ध्यान नहीं दे रही है। शहर में नए लोग प्रवेश कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वेरिफिकेशन के लिए पुलिस द्वारा जोर दिया जाना चाहिए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button