Betul News : राठौर समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: हेमंत

Betul News: Contribution of Rathore community cannot be forgotten: Hemant

क्षत्रिय राठौर समाज ने जिले के पांचों विधायकों का किया तुलादान

Betul News : (बैतूल)। हम सब यहां विधायक के रूप में मौजूद है, इसमें कहीं न कहीं राठौर समाज का योगदान है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी विधायक राठौर समाज के हमेशा ऋणी रहेंगे। समाज के लोगों को जहां भी जरूरत पड़ेगी, सभी विधायक साथ रहेंगे। यह बात बैतूल के विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने जिला क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा नवनिर्वाचित पांचों विधायक के सम्मान समारोह में व्यक्त किए । समारोह में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, गंगा सज्जन सिंह उईके, चन्द्रशेखर देशमुख, महेन्द्र सिंह चौहान का तुलादान किया गया।

केसर बाग मैरिज लॉन में आयोजित समारोह की शुरूआत सभी विधायकों ने सबसे पहले वीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया। समाज की ओर से पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल राठौर एवं अन्य लोगों ने विधायकों का स्वागत किया। इस अवसर पर पांचों विधायकों का समाज की ओर से तुलादान किया गया। विधायक बनने के बाद इस समाज द्वारा पहली मर्तबा विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। तुलादान से अभिभूत बैतूल विधायक ने कहा कि राठौर समाज व्यवसायिक क्षेत्र में अलग छाप छोड़ रहे है। उनकी सारी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, उसके लिए वह उनसे व्यक्तिरूप से संपर्क कर सकते है।

Betul News : राठौर समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: हेमंतकार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पंडाग्रे ने वीर दुर्गादास राठौर के चरणों में नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने इन देश के मुगलों को खदेड़ने का काम किया था, मुझे भी समाज द्वारा समर्थन किया गया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राठौर समाज की हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राठौर समाज ऐसा समाज है, जो रक्त वाहिका की तरह काम करता है। इस समाज का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला है, इससे समाज के लोग एक दूसरे से जुड़े हुए है। उन्होंने अपनी जीत के लिए आमला के राठौर समाज का आभार माना।

Betul News : राठौर समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: हेमंतकार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर की प्रेरणा से राठौर समाज आज पूरे जिले में अच्छे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यवसाय और अन्य समस्या के लिए वे समाज के लोगों के साथ हमेशा तत्पर रहेगी। इस दौरान विधायकों का साफा पहनाने के अलावा तुलादान भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल राठौर, ओमप्रकाश राठौर, डैनी राठौर का विशेष योगदान रहा। समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर समेत अन्य सामाजिक बंधु मौजूद थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button