Black Scorpio With Hooter: शहर में हूटर लगी काली स्कार्पियो की धमाचौकड़ी
सायरन बजाकर मचा रहे धमाल, काली फिल्म से पहचान छिपाने का प्रयास

Black Scorpio With Hooter: बैतूल। बदलते परिवेश में बैतूल के तथाकथित धनाड्य और सेठ- साहूकारों के बिगड़ैल पुत्रों ने शहर का माहौल खराब करने का तथाकथित प्रयास किया है। यह सिलसिला तो वैसे कई दिनों से चला रहा है पर पिछले कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि महानगरों की तर्ज पर यहां पर भी काली स्कार्पियों में नियम के विरोध हूटर लगाकर तेज गति से सकरी गलियों से वाहन दौड़ा रहे हैं।
वाहन के कांच पर चारों तरफ से काली फिल्म लगी होने के कारण संबंधितों की पहचान नहीं हो पा रही है। दरअसल काली स्कार्पियों पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। इसकी वजह संबंधितों की पहचान नहीं हो पा रही है।
सबसे बड़ी बात यह है कि एक स्कार्पियो वाहन शहर के एसपी बंगले से कुछ दूरी पर ही सिविल लाइन क्षेत्र में धमाचौकड़ी करते हुए क्षेत्र के लोगों ने देखी। इसकी जानकारी सांझवीर टाईम्स को दी। इस प्रतिनिधि ने एसपी वीरेंद्र जैन को अवगत कराया तब उन्होंने बताया कि संबंधितों को चिन्हित करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक फिल्म और हूटर लगाना नियम के विरूद्ध है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी चल रही बिना नंबर प्लेट की ब्लैक फिल्म लगी वाहनों की धरापकड़ी तेज की जा रही है। थाना प्रभारी को इस संबंध में निर्देश दे रहे हैं।
सड़क पर खड़े लोगों की जान आफत में
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एलआईसी आफिस से नागरिक बैंक और आसपास के क्षेत्रों में हूटर लगी एक काली स्कार्पियो को लंबे समय से धमाचौकड़ी देखा जा रहा है। यह स्कार्पियो किसी धनाड्य के बिगड़ैल पुत्र की बताई जा रही है। तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण कभी भी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा तीन से चार ऐसी ही स्कार्पियो शहर के अन्य क्षेत्र में धमाचौकड़ी करते लोगों ने देखा है।
इनका कहना…
इस संबंध में जानकारी मिली है। संबंधित स्कार्पियो के मालिकों को तलाश किया जाएगा। हूटर और काली फिल्म लगाने पर जुर्माने की कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
वीरेंद्र जैन, एसपी बैतूल




