Betul Politics News : विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का बड़ा दबदबा

Betul Politics News: BJP's dominance after assembly elections

कांग्रेस महज 2 जनपद और 3 निकाय अध्यक्षों पर सिमटी, शेष निकायों और पंचायतों में भाजपा का राज

Betul Politics News : (बैतूल)। इसे गजब का ही संयोग कहे कि लगभग 10 वर्षो बाद फिर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कांगे्रस का सूपड़ा साफ करने के साथ हर जगह अपना छत्रप तैयार कर लिया है। शहर सरकार से लेकर जिला पंचायत और जनपद पंचायतों में भाजपा का दबदबा बोल रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद नई तस्वीर सामने आई है। इस पर नजर दौड़ाए तो कांग्रेस केवल दो जनपद अध्यक्षों, चार जिला पंचायत सदस्यों और तीन नगरपालिका-नगरपरिषद अध्यक्षों तक सिमटकर रह गई है। मतलब आने वाले पूरे पांच वर्षो तक हर जगह भाजपा का बोलबाला दिखाई देगा। कई जगह ऐसी स्थिति है, जहां कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी सशक्त रूप से नजर नहीं आएगी। कुल मिलाकर भाजपा अपने हर एजेंडे में कामयाब होते दिखाई दे रही है, यह कांग्रेस खेमे के लिए बुरी खबर से कम नहीं कही जा सकती।

3 दिसम्बर को आए विधानसभा चुनाव परिणाम ने भाजपा को नई संजीवनी दे दी है। उम्मीद के अनुरूप भाजपा ने सभी पांचों विधानसभा सीट पर क्लीन स्वीप करते हुए कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर डाला। कांगे्रस को एक भी विधानसभा में जीत नसीब नहीं हुई है। केवल घोड़ाडोंगरी विधानसभा में उक्त प्रत्याशी कम मतों से पराजित हुए, लेकिन जीत हासिल करने में सफल नहीं हुए। इसके विपरित भाजपा ने जिस तरह प्रदर्शन किया, इससे सभी के अनुमान ध्वस्त हो गए। भाजपा ने पांचों विधानसभा पर जीत हासिल करने के साथ 2013 के रिकार्ड को दोहरा डाला है। 10 वर्ष पहले भी भाजपा ने क्लीन स्पीप करते हुए कांग्रेस को इस स्थिति में पहुंचाया था। इस बार भी भाजपा को बम्पर जीत के बाद जश्र मनाने का जबरदस्त मौका मिल गया है।

भाजपा के पास मजबूत फिल्डिंग

सांझवीर टाईम्स ने विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद आंकलन करने का प्रयास किया है। इस पर नजर दौड़ाए तो भाजपा ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में पराजित कर बुरी स्थिति में पहुंचा दिया। वर्तमान में भाजपा के पांच विधायकों के साथ 23 में से 19 जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद है। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष (राज्यमंत्री), जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत सभी समितियों के सभापति के पद पर भी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का कब्जा है। जनपद पंचायत की बात करें तो जिला मुख्यालय बैतूल समेत मुलताई, आठनेर, भैंसदेही, भीमपुर, शाहपुर, प्रभातपट्टन, आमला में भाजपा के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, भाजपा के है। यदि नगरपालिका-नगरपरिषद अध्यक्षों की बात करें तो बैतूल समेत सारनी, शाहपुर, भैंसदेही, बैतूलबाजार, चिचोली, भैंसदेही में भाजपा का राज कायम है। यहां सभी निकायों पर भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष काबिज है। जिला योजना समिति में भी अधिकांश सदस्य भाजपा के मौजूद होने के कारण हर कोरम पर पार्टी का कब्जा रहने से इंकार नहीं किया सकता। पांचों विधायक जीतने के बाद भाजपा का दबदबा जिले में मजबूत हुआ है।

कांग्रेस चंद स्थानों पर सिमटी

यदि कांग्रेस की बात करें तो इस समय पार्टी की हालत काफी खराब कही जा सकती है। एक भी विधायक हालिया विधानसभा चुनाव में चुनकर नहीं आने से कार्यकर्ताओं में निराशा व्याप्त है। कांग्रेस की बात करें तो फिलहाल उनके पास चंद जगह ही अपनी पार्टी का अस्तिव दिखाई दे रहा है। मुलताई और आमला नगरपालिका में उसका अध्यक्ष मौजूद है। यह भी दोनों जगह भाजपा के बागियों के कारण संभव हो पाया है। वैसे दोनों जगह भाजपा निकाय चुनाव में बेहतर स्थिति के बावजूद अध्यक्ष का चुनाव हार बैठी। घोड़ाडोंंगरी नगरपरिषद में कांग्रेस का कब्जा है। यहां जनपद पर भी कांग्रेस काबिज है। मतलब कांग्रेस की लॉटरी घोड़ाडोंगरी निकाय और जनपद दोनों जगह बचाई है। पार्टी के पास वर्तमान में चार जिला पंचायत सदस्यों के अलावा घोड़ाडोंगरी के बाद केवल चिचोली जनपद पंचायत में अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद बचा है। शेष सभी स्थानों पर कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button