Coal Fields Limited: कोल कर्मी की गर्दन पर फरसा रखा, फिर काट ले गए हजारों के केबल
Coal Fields Limited: An ax was placed on the neck of a coal worker, then cables worth thousands were cut.

पाथाखेड़ा की कोल खदानों में बदमाशों का आतंक बरकरार, सुरक्षा अमले-पुलिस की रात्रीगश्त पूरी तरह बेअसर
Coal Fields Limited: सारनी। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र कर बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह हो गई है कि कोयला कर्मी रात्रि पाली में ड्यूटी करने से डर रहे हैं। कर बदमाशों का आतंक किस कदर फैला है। इसका अंदाजा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने से लगाया जा सकता है। चोरों के आतंक की दास्तान कोयला कर्मी और यूनियन प्रतिनिधियों से आसानी से सुनी जा सकती है।
बीती रात पाथाखेड़ा क्षेत्र की छतरपुर टू कोयला खदान पर 15 से 20 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। पहले तो कर बदमाशों ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया फिर उसके बाद भूमिगत खदान में उतरे। यहां मौजूद कर्मियों को धमकाया फिर चालू लाइन का केवल काटकर कोयला कर्मियों से ही अंडरग्राउंड से सरफेस तक डलवाया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस से संपर्क साधा। लेकिन समय रहते घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंचती तब तक चोर बदमाश केवल लेकर फरार हो चुके थे।

यूनियन प्रतिनिधियों ने किया विरोध
कोयला कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की सूचना मिलते ही यूनियन प्रतिनिधि खदान पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते रहे। शनिवार को खदान पहुंचकर एचएमएस, एटक, बीएमएस और सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से सुरक्षा बढ़ाने और बढ़ते अराजकता के माहौल पर अंकुश लगाने की मांग की।
यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा माइनिंग के अधिकारियों को सुरक्षा जैसे संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी सौंप जाएगी तो वारदात कैसे रुकेगी। यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से मांग की है कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया जाए ताकि बढ़ती चोरी, मारपीट और लूट जैसी वारदात पर अंकुश लग सके।
हथियार से लैस थे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शी कोयला कर्मियों ने बताया चोर बदमाश धारदार हथियार से लैस थे। मुंह पर नकाब और हाथ में तलवार कट्टा जैसे हथियार थे। पीड़ित कोयला कर्मियों ने बताया हम जब भी उनका किसी बात पर विरोध करते थे, तो वह गर्दन पर धारदार हथियार लगा देते थे। हथियारों से लैस बदमाशों से हो रहे बार-बार सामना से हम सभी डरे और सहमे है। प्रत्यक्षदर्शी कोयलाकर्मियों ने बताया वारदात के बाद जैसे ही पुलिस खदान पर पहुंची उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया है।
इनका कहना…..
इस घटना के बाद खदान में सुरक्षा और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। अब खदान परिसर में ही सुरक्षा कर्मियों की एक टीम मौजूद रहेगी और गनमेन पेट्रोलिंग करेंगे। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
आईएम हुसैन, प्रभारी सब एरिया, मैनेजर, छतरपुर।




