Betul Exit Poll News : सांझवीर के एग्जिट पोल को अधिकारियों ने भी खूब सराहा

सभी ने मुक्तकंठ से की प्रशंसा, आगे भी प्रयास जारी रखने के लिए दिया मार्गदर्शन

Betul Exit Poll News : (बैतूल)। अल्प समय में बैतूल से प्रकाशित सांध्य हिन्दी दैनिक सांझवीर टाईम्स ने अपने नए प्रयोगों और लीक से हटकर की जा रही पत्रकारिता के बाद अधिकारियों को भी मुरीद बना दिया है। यह बात हम खुद नहीं बल्कि अधिकारी खुद कह रहे है कि सांझवीर टाईम्स ने प्रयोगधर्मी पत्रकारिता का जो प्रयास शुरू किया है, इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सांझवीर टाईम्स हर अधिकारियों के दिलों में समाया हुआ है। दरअसल गांव-गांव पहुंचकर टीम ने सटीक एग्जिट पोल के प्रयास को अखबार के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया तो इनमें अधिकारी वर्ग की भी प्रभावित करने से नहीं चुके।

सांझवीर टाईम्स ने जिले के प्रमुख अधिकारियों से एग्जिट पोल को लेकर चर्चा कर उनका पक्ष जाना। व्यस्तता के कारण मैं ठीक से एग्जिट पोल को नहीं देख पाया था, लेकिन स्टॉफ के कई लोगों ने जिस तरह मुझे सांझवीर के एग्जिट के बारे में बताया, प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। मुझे जानकारी मिली है कि पहले भी नगरपालिका के चुनाव में सटीक एग्जिट पोल किया था। बैतूल जैसे छोटे जिले में एग्जिट पोल का प्रयास बहुत सराहनीय कहा जा सकता है। उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय भी नियम से एग्जिट पोल प्रकाशन कर सफल प्रयास करेंगे।

अमनबीर सिंह बैंस, कलेक्टर, बैतूल

मैं अखबार का नियमित पाठक हूं, लेकिन पिछले दिनों चुनाव के दौरान सांझवीर टाईम्स द्वारा निकाले गए एग्जिट पोल ने वास्तव में स्थानीय अखबार में किए प्रयास ने अलग छाप छोड़ी है। अखबार द्वारा किए गए एग्जिट पोल अक्षरश सही साबित हुए। यह काम काफी चुनौती और जोखिम भरा था, लेकिन टीम द्वारा जिस तरह इसके लिए प्रयास किया गया, यह वास्तव में काफी बेहतर कहा जा सकता है। मैं पूरी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

सिद्धार्थ चौधरी, एसपी, बैतूल

पदस्थापना के दौरान बैतूल में कुछ दिनों ही हुए थे। इसके बाद से सांझवीर टाईम्स को नियमित पढ़ती हूं। शाम को अखबार में सारी खबरें मिल जाती है, लेकिन पिछले दिनों चुनाव में एग्जिट पोल देखने के बाद मैं काफी अचंभित थी। चुनाव परिणाम आने के बाद अखबार द्वारा किया गया एनालिस बिल्कुल सही था। आपकी टीम द्वारा की गई मेहनत और परिणाम मिलते जुलते रहना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं कहा जा सकता।

कमला जोशी, एएसपी, बैतूल

बैतूल में पदस्थापना के दौरान से मैं नियमित रूप से अखबार पढ़ता हूं। इसकी संपादकीय और खबरों में काफी गहराईयां रहती है, लेकिन पिछले चुनाव में जिस तरह सांझवीर टाईम्स ने एक नई परिपाटी शुरू कर एग्जिट पोल का प्रकाशन करने का जोखिम उठाया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। परिणाम के बाद जिस तरह के एग्जिट पोल सही निकले, इससे अखबार की विश्वसनीयता आम लोगों में और बढ़ी है। मैं अखबार की टीम के सफल प्रयास के लिए मुक्तकंठ से प्रशंसा करता हूँ।

प्रभात मिश्रा, एसडीएम, चौरई (छिंदवाड़ा)

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button