Vande Bharat Express : इंदौर-भोपाल वंदेभारत ट्रेन की बढ़ गई डिमांड! नागपुर तक चलाने की उठी मांग

Vande Bharat Express: Demand for Indore-Bhopal Vande Bharat train has increased! Demand raised to run till Nagpur

नवदुनिया के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में रेल मंत्री को जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

Vande Bharat Express : (बैतूल)। देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की काफी डिमांड बढ़ती जा रही है। जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने नवदुनिया भोपाल में आयोजित शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन देकर इंदौर से नागपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन में जितेंद्र बंटी पेसवानी ने बताया कि वंदे भारत 20911 इंदौर-भोपाल ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जाए, इंदौर के लिए पूर्व से जो ट्रेन चल रही है, उसमें सीट फुल रहती है, यदि इस ट्रेन को नागपुर तक बढ़ा दे तो बहुत सुविधा होगी। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और उद्यमियों की सुविधा के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक जल्द से जल्द शुरू करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करती है, तो चार जिले लाभान्वित होंगे। पेसवानी ने बताया हमने मांग की है कि इस ट्रेन को उन रूट पर चलाना चाहिए जहां पर अभी इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग या डिमांड ज्यादा है। इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को इंदौर-नागपुर चलाने के लिए हमने प्रस्ताव दिया है। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द निर्णय लेंगे। रेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस सीमित रेल मार्गों पर चलाई जा रही हैं।

रेलवे की मंशा है कि इस ट्रेन से ज्यादा से ज्यादा शहरों को जोड़ा जाए। इन ट्रेनों के लिए रैक के उत्पादन की गति तो बढ़ाई है, लेकिन जितनी मांग है उस अनुरूप रैक बनाने में समय लगना स्वभाविक है। ऐसे में जो रैक वर्तमान में पटरी पर हैं उन्हीं का शत-प्रतिशत उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा शहरों को तेज गति वाली ट्रेनों से जोड़ रहे हैं। ऐसे में भोपाल व आरकेएमपी में पूरे दिन खड़े रहने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस के रैको का उपयोग करने की रणनीति बना रहे हैं।

दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस का हो सकता है विस्तार (Vande Bharat Express)

भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (20912) भोपाल से शाम 7.25 बजे चलकर रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचती है। इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20911) इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलकर सुबह 9.35 बजे भोपाल पहुंचती है। इस तरह यह रैक करीब 10 घंटे भोपाल में खड़ा रहता है। इस रैक को खजुराहो, ग्वालियर व नागपुर तक बढ़ाने में इसलिए दिक्कत नहीं है क्योंकि राजधानी, दुरंतो जैसी तेज गति वाली भोपाल से नागपुर पहुंचने में अधिकतम छह घंटे, वंदे भारत व राजधानी एक्सप्रेस ग्वालियर पहुंचने में अधिकतम चार घंटे और भोपाल- खजुराहो महामना एक्सप्रेस खजुराहो पहुंचने में अधिकतम 6.25 घंटे ले रही है। ऐसे में इंदौर से 3.06 घंटे में भोपाल पहुंचने वाली उक्त वंदे भारत एक्सप्रेस को आसानी से नागपुर, ग्वालियर व खजुराहो के बीच चलाया जा सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button