Betul News : फर्जी कम्पनी का बड़ा ऑफर, 1 सप्ताह में 1 लाख के 1 लाख 80 हजार वापस

Betul News: Big offer from fake company, 1 lakh 80 thousand of Rs 1 lakh returned in 1 week

50 हजार के मिलेंगे 90 हजार

पुलिस की कृपा सेआम जनता से करोड़ों की वसूली करने वाले घूम रहे छुट्टे

Betul News : (बैतूल)। फर्जी कम्पनी बनाकर लगभग 100 लोगों से करोड़ों की रकम वसूलने वालों पर बैतूल बाजार पुलिस की ऐसी कृपा बरस रही है कि प्रकरण दर्ज होने के बावजूद आरोपी सडक़ों पर खुले घूम रहे हैं।सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि, पूर्व सुनियोजित तरीके से इस फर्जी वाड़े को कुछ इस तरह प्लान किया गया है कि, लालच में फंसाकर लोगो से करोड़ों रुपये वसूल कर लिए जाएं।

बताया जा रहा है कि फर्जी कम्पनी के कर्ता धर्ताओं ने लोगों को फंसाने के लिए ऐसे ऐसे ऑफर दिए जो राष्ट्रीय करत बैंक अपने उपभोक्ताओं को दिए जाने की सपने में भी नहीं सोच सकते। इधर इस पूरे फर्जीवाड़े में बैतूल बाजार पुलिस की गतिविधियां भी संदिग्ध दिखाई दे रही हैं। करोड़ों का मामला होने के बावजूद एक महिला की शिकायत पर 420, 120बी का प्रकरण दर्ज तो कर लिया और बिना निगरानी के आरोपियों को खुला छोड़ दिया गया है।

2 माह में करोड़ों की वसूली (Betul News)

सूत्रों के मुताबिक 3 अगस्त को एच डी एफ सी सिक्योरिटी के नाम से बडोरा में इस फर्म के ऑफिस का शुभारंभ किया गया था। लगभग 45 युवाओं को शेयर मार्केट संबंधी प्रशिक्षण देकर ऑफिस में यह कहकर बैठाला गया कि आम लोगों से संपर्क कर उनके डीमेट अकाउंट खुलवाना है। उन्हें फर्म के लोक लुभावन ऑफर बताकर पैसा इंवेष्ट करवाना है।

इसके लिए बाकायदा फर्म के इम्प्लाइज को एक पी डि एफ भी दी गयी जिसे ग्राहकों को भेजकर लालच में फंसाये जाने का प्लान किया गया था। इन कर्मचारियों को भी यह कहकर फंसाया गया कि 6500 रुपये सैलरी के अलावा उन्हें प्रति कस्टमर 20 प्रतिशत कमीशन अलग से दिया जाएगा ।ग्राहकों को भी 20 प्रतिशत मंथली रकम वापस लौटाए जाने का लालच दिया गया। बताया जा रहा है कि, लालच में आकर करीब 100 लोगों ने फर्म में इन्वेस्ट भी कर दिया जिससे फर्म के कर्ता धर्ताओं ने दो से ढाई करोड़ रुपये की वसूली की है।

एक ही सप्ताह में 80 हजार मुनाफे का लालच (Betul News)

कम समय मे ज्यादा से ज्यादा रकम समेटने के लिए फर्म ने ऐसे ऐसे ऑफर लोगों को दिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इनके बनाये जाल में फंस सकें । सूत्रों से जानकारी मिली है कि, फर्म द्वारा ऑफर निकाला गया था कि कोई भी इन्वेस्टर यदि 1 माह के लिए 1 लाख रुपये जमा करवाता है तो एक सप्ताह बाद उस कस्टमर को 1 लाख 80 हजार रुपये लौटाए जाएंगे।

यदि कोई कस्टमर 50 हजार रुपये इंवेष्ट करता है तो ठीक एक सप्ताह बाद 50 हजार के 90 हजार लौटाए जाएंगे। यानी कि 40 से 80 हजार का मुनाफा सिर्फ एक सप्ताह के भीतर ही देने का दावा किया जा रहा था। जिसका असर यह देखने को मिला कि फर्म ने दो से ढाई करोड़ रुपये भोली भाली जनता से अपने अकाउंट में जमा करवाकर बकायदा इस रकम को रफा दफा भी कर दिया है।

फर्म के अकाउंट में मात्र 187 रुपये जमा

साँझविर टाइम्स द्वारा इस फर्ज़ी मामले को सामने लाने के बाद पुलिस ने फर्म के तीन बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं। जिनमे बंधन बैंक का एक अकाउंट तथा एक्सिस बैंक का एक अकाउंट शामिल है। तीसरे अकाउंट की कहानी खुद बयां कर रही है कि, यह पूरा फर्जी वाड़े का ही खेल है। सूत्रों के मुताबिक फर्म के एक्सिस बैंक के अकाउंट नम्बर 921020047972757 में लोगों से वसूला गया पैसा इसी अकाउंट में जमा होने का दावा किया जा रहा था। कस्टमर को बतौर सिक्युरिटी इस अकाउंट का चेक भी फर्म द्वारा दिया गया है।

लेकिन सूत्र बताते हैं कि, आज की तारीख में इस अकाउंट में सिर्फ 187 और बंधन बैंक के दूसरे अकाउंट में मात्र 1000 हजार रुपये ही जमा है। फर्म द्वारा दो से ढाई करोड़ की वसूली की जानकारी सामने आने के बाद अब यह जांच का विषय है कि, जब अकाउंट खाली पड़े हैं तो लोगों द्वारा दी गयी रकम आखिर कहां ठिकाने लगा दी गयी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button