Ghodadongri News : घोड़ाडोंगरी में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, नगर परिषद की फागिंग मशीन बनी शोपीस, नगर में नहीं हो रही फागिंग

Ghodadongri News: Outbreak of mosquitoes increased in the city, city council's fogging machine became showpiece, fogging is not happening in the city

नगर में नियमित सफाई नहीं होने से भी बढ़ रहे मच्छर

Ghodadongri News : (घोड़ाडोंगरी)। नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। नगर परिषद की फागिंग मशीन कार्यालय में शोपीस बनकर पड़ी हुई है नगर में फागिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है।

लेकिन नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के जिम्मेदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है। लोग मच्छरों के प्रकोष्ठ के दर्शन हो रहे हैं नगर परिषद में शिकायत के बाद भी फागिंग नहीं की जा रही है।

अब तक फागिंग का रोस्टर तक तैयार नहीं कर सकी नगर परिषद(Ghodadongri News )

नगर परिषद द्वारा नगर में फागिंग का रोस्टर भी तैयार नहीं हुआ है। यहां तक की फागिंग के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं की गई है। फागिंग नहीं कराए जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। नगर के सभी वार्डों में मच्छरों का प्रकोप है और इससे बीमारी फैलने का खतरा है।

नगर परिषद के जिम्मेदारों को भी पता है की पूरे नगर में मच्छर का प्रकोप है। इसके लिए हर वार्ड में फागिंग कराया जाना हैे। नगर परिषद में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की शिकायत के बाद हुई मच्छरों के रोकथाम के लिए फागिंग से दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा हैं।

नियमित सफाई नहीं होने से भी बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप(Ghodadongri News )

नगर में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कोई मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। नगर की नालियों में नियमित सफाई नहीं की जा रही है। वहीं नगर सड़कों एवं मोहल्ले में नियमित झाड़ू भी नहीं लग रही है जिसके कारण गंदगी फैलने से मच्छर बढ़ रहे। लेकिन नगर परिषद के जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों को निर्देश दिया
नगर फागिंग कराने को लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
ऋषिकांत यादव, सीएमओ नगर परिषद घोड़ाडोंगरी

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button