Betul News: Video: सिविल सर्जन के शासकीय आवास पर आगजनी का प्रयास 

समय रहते टला बड़ा हादसा, दो अज्ञात युवकों पर शक

Betul News: बैतूल। जिला चिकित्सालय बैतूल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश घोरे के शासकीय आवास पर गुरुवार तड़के आग लगने की घटना सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. घोरे विकास नगर कालापाठा रोड स्थित शासकीय आवास क्रमांक स्न-17 में निवासरत हैं।

गुरुवार सुबह करीब 5.53 बजे एक राहगीर ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि उनके आवास की बाउंड्रीवाल में लगी प्रोफाइल शीट में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही डॉ. घोरे तत्काल मौके पर पहुंचे और राहगीर की मदद से करीब 10 से 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने दो अज्ञात व्यक्तियों को बाउंड्रीवाल के पास पड़े सूखे पत्तों और कचरे के ढेर में आग लगाते हुए देखा, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

आशंका जताई जा रही है कि यह आगजनी की घटना सुबह 5.30 से 5.53 बजे के बीच हुई। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी शासकीय आवास स्थित हैं और डॉ. घोरे के मकान की बाउंड्रीवाल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। डॉ. घोरे ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button