Betul Ki Khabar: कालेज परिसर में मादक पदार्थो की मौजूदगी

Betul Ki Khabar: Presence of drugs in the college campus

एबीवीपी का आरोप, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Betul Ki Khabar: बैतूल।। जिले के सबसे बड़े पीएम श्री जेएच कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिसर में खुलेआम मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह दूषित हो रहा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन पूरी तरह निष्क्रिय है और किसी भी प्रकार की रोकथाम नहीं की जा रही है।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में बाहरी छात्राओं को आश्रय दिया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। साथ ही छात्राओं के एडमिशन भी नहीं किए जा रहे, जिससे आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर छात्राएं शिक्षा से वंचित हो रही हैं। इसके अलावा लम्बे समय से एससी एसटी विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें नहीं खरीदी गई हैं, जबकि शासन स्तर से इन छात्रों के लिए विशेष बजट का प्रावधान है।

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन विद्यार्थी प्राचार्य को ही ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कॉलेज परिसर को नशा मुक्त नहीं किया गया, छात्राओं के एडमिशन बहाल नहीं किए गए तथा पुस्तक खरीद सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तीव्र किया जाएगा।

छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य शिक्षा के वातावरण को सुरक्षित और नियमित बनाना है। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधियों ने मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और तत्काल सुधार की अपेक्षा जताई। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button