Betul Samachar : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत ,परिजनों की शिकायत के बाद बीएमओ ने की जांच कमेटी गठित

Betul Samachar: Due to the negligence of quack doctor, the elderly died, after the complaint of the relatives, the BMO constituted an inquiry committee

चोपना पुलिस कर रही मामले की जांच

Betul Samachar : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12बजे बुजुर्ग के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपना 3 निवासी विमल मृधा 65 साल की चोपना के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।चोपना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मृतक के बेटे दीपक मृधा ने बताया कि पिताजी की तबीयत खराब हुई थी उन्हें बुखार आ रहा था। चोपना में निजी क्लीनिक में ले गए जहां पर झोलाछाप डॉक्टर खान द्वारा उपचार किया गया इलाज के दौरान पिताजी की तबीयत और बिगड़ गई। जिस पर उन्हें शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। जिस पर शाहपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर ईसीजी कराई गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चोपना में डॉक्टर खान द्वारा बोतल लगाई गई इंजेक्शन लगाया के एवं गोली दवाई दी गई एवं इलाज में लापरवाही बरती गई। बिना डिग्री के इलाज किया गया। जिसके कारण पिताजी की मौत हुई है। इस मामले की शिकायत चोपना थाने की है।

जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है(Betul Samachar )

घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने बताया बुजुर्ग की मौत की जांच के लिए एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए डॉक्टर मनीष दांगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है टीम जांच कर 5 दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। झोलाछाप डॉक्टरों पर नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहे हैं(Betul Samachar )

चोपना थाना प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने बताया कि परिजनों ने चोपना थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की है चोपना के डॉक्टर द्वारा गलत उपचार करने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button