Betul ki khabar: चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

Betul ki khabar: 6 people of the same family seriously ill after eating gram vegetable, treatment continues in hospital

 

Betul ki khabar: घोड़ाडोंगरी। तहसील के चोपना गांव में मंगलवार को चने की भाजी खाने से एक ही परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। चने की भाजी खाने के बाद सभी को उल्टी दस्त एवं चक्कर आने की शिकायत होने लगी। जिस पर सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। (Betul ki khabar)

ये भी पढ़ें- Betul Samachar : बालिका की दस्तयाबी न होने पर भड़के आदिवासी, शाहपुर थाने का घेराव

घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोपना (chopana) गांव में चने की भाजी खाने के बाद एक ही परिवार के 6 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। चने की भाजी खाने के बाद चोपना निवासी रुकमणी मर्सकोले 45, गगन मर्सकोले डेढ़ साल , सेमा मर्सकोले 22, मनीषा मर्सकोले 27 ,रम्मी मर्सकोले70, शोभाराम मर्सकोले 50 की तबियत बिगड़ गई। सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रूकमणी मर्सकोले ने बताया कि घर में चने की भाजी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में बैठकर खाना खाया चने की भाजी खाने के बाद अचानक एक एक कर कर सभी सदस्यों की तबीयत खराब होने लगी। सभी को चक्कर आने एवं उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई नशीला पदार्थ खा लिया हो। जिस पर परिजनों की मदद से सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button