Betul News: राजस्व निपटारे में एक ही टेबल पर सांसद, विधायक, एसडीएम, तहदीलदार, आरआई ,पटवारी और आवेदक
Betul News: MP, MLA, SDM, Tahdildar, RI, Patwari and applicant at the same table in revenue settlement.

जनहित को लेकर एक्शन मोड में विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, जमीनी विवादों का किया निपटारा…
बैतूल। बैतूल विधानसभा की विधायकी संभालते ही विधायक हेमन्त खंडेलवाल फूल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विकास के काम हो या फिर जनहित के कार्य आम जनता को अमन और सुकून देने के वह हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। इससे आमजनों की परेशानियां और समस्याएं हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो सकें। बुधवार विधायक हेमन्त खंडेलवाल और सांसद दुर्गादास के संयुक्त प्रयासों से बुधवार तहसील कार्यालय बैतूल में राजस्व महा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। खास बात यह है कि इस शिविर में विधायक और सांसद ने खुद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर असम जन के राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया है। शिविर में बैतूल तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में आवेदक अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कोई जमीनी विवाद में उलझा हुआ था तो कोई नामांतरण,बंटवारे को लेकर परेशान नजर आ रहा था।
शिविर में किसी भी आवेदक का मामला पेंडिंग ना हो इसके लिए एसडीएम सहित तहसीलदार शहर और ग्रामीण, नायब तहसीलदार, समस्त पटवारियों और आर आई मौके पर ही मौजूद थे। जिस मामले का निपटारा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को करना है उस मामले की पूरी तहकीकात और जवाब सवाल मौके पर ही किए गए। कई जमीनी प्रकरणों में आपसी विवाद भी सामने आए ऐसे प्रकरणों में दोनों पक्षों को सामने बैठाकर विवाद खत्म किये जाने के प्रयास भी शिविर में देखने को मिले। शिविर में आवेदकों से आवेदन लिए जाने के लिए बाकायदा चार काउंटर बनाए गए थे। इसमें बैतूल शहर , बैतूल ग्रामीण, खेड़ी जोन के लिए अलग अलग कर्मचारियों की व्यवस्था की गई थी।
जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता
शिविर में पहुंचे विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने आवेदकों को संबोधित भी किया। उन्होंने आम जन को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार नैसम जन की समस्याओं का गहराई से अध्ययन किया है। जमीन जायजाद से जुड़े मामले सालों पेंडिंग होने से नागरिकों की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। राजस्व प्रकरणों का समय पर निपटारा नहीं होने के कारण लोग परेशान रहते हैं। भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि शिविर लगाकर लोगों की राजस्व सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। हमारा पूरा प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके ताकि आम जन सुकून ओर चैन से अपना जीवन बिता सके।





