Betul Samachar : शिलान्यास पत्थर में विधायक का नाम जुड़ने पर थमा विवाद
Betul Samachar: Controversy over the inclusion of MLA's name in the foundation stone

भाजपा के ही पदाधिकारी सोशल मीडिया पर दिखाते रहे एक दूसरे को आइना
Betul Samachar : (बैतूल)। शाहपुर मुख्यालय में नए अनुविभगीय अधिकारी राजस्व भवन के शुभारंभ का मामला कल शाम से सोशल मीडिया के एक ग्रुप में सुर्खियां बटोर रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के एकमात्र भाजपा विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे का नाम आमंत्रण पत्र में न होने पर अधिकृत भाजपा मंडल शाहपुर-2 ग्रुप में ऐसा बवाल मचा कि भाजपा के ही पदाधिकारी ही आपस में उलझ गए।

ग्रुप में तर्क दिया जा रहा था कि कार्यक्रम शाहपुर में और यहां विधायक कांग्रेस के है, इसलिए डॉ. पंडाग्रे का नाम जरूरी नहीं है, लेकिन सारणी और शाहपुर के भाजपा पदाधिकारी आपस में उलझ गए। शिकवे-शिकायत भोपाल तक पहुंचने की खबर के बाद एसडीएम कार्यालय के लोकार्पण के शिलालेख डॉ. पंडाग्रे का नाम जुड़ने के बाद सोमवार कार्यक्रम भी संपन्न हो गया।
शाहपुर के भाजपा ग्रुप में कल शाम से बवाल मचा हुआ है। दरअसल नए एसडीएम कार्यालय के लोकार्पण में आमला डॉ. पंडाग्रे के बहाने कुछ जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर कटाक्ष करते रहे। शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे का भी नाम शिलालेख और आमंत्रण पत्र में नहीं था। इसके बाद रंजीत, घोड़ाडोंगरी दीपक उइके, गलेंद्र राठौर की आपत्तियां शुरू हुई। सभी अपना पक्ष रखते रहे। चूंकि यह ग्रुप भाजपा का था, इसके बावजूद भाजपा के जनप्रतिनिधि शाहपुर और सारणी का फेर बताकर एक दूसरे का जवाब देते रहे। उनका कहना था कि भाजपा के राज में जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है।
बात बिगड़ी तो प्रशासन में हडकंप(Betul Samachar)
सूत्र बताते हैं कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की नाराजगी सामने आने के बाद शिकायत भोपाल तक भी गई। खबर तो यह भी कि मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंची है, जिसके बाद मिले निर्देश पर आनन-फानन में आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे और भाजपा मंडल शाहपुर अध्यक्ष मनीष कुमरे का नाम शिलालेख पर अंकित कर दिया गया।

इसके बाद मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन सूत्र बताते हैं कि सारणी नपा अध्यक्ष किशोर बरदे का नाम भी शिलालेख का नाम अंकित कराने के प्रयास होते रहे। हालांकि उनका नाम अंकित हुए बिना ही दोपहर एक बजे नए एसडीएम कार्यालय का सांसद डीडी उइके, क्षेत्रिय विधायक बह्मा भलावी, जिपं अध्यक्ष राजा पवार, जिपं सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, बिलकिश बारस्कर समेत अन्य जनप्रतिनिधयों की मौजूदगी में हो गया।




