Betul News: मेधावी बच्चों का सम्मान कर नवदुनिया ने बेहतरीन पहल की: हेमंत
Betul News: Navdunia took a great initiative by honoring meritorious children: Hemant

120 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, परिजनों ने भी की मुक्तकंठ से प्रशंसा
Betul News: बैतूल। बच्चे देश का भविष्य है, सही मायने में परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर उनका सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे बच्चे न सिर्फ अपने स्कूल, परिजन बल्कि देश का नाम भी आगे ले जाने का काम करेंगे। मैं सभी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नवदुनिया परिवार की मुक्तकंठ से प्रशंसा करता हूं कि उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बुलाकर सम्मानित किया। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केसर बाग में आयोजित नवदुनिया के प्रतिभावान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार, नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार, अभिभाषक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, पुस्तक व्यवसायी हेमंत पगारिया, उन्होंने कहा कि नवदुनिया परिवार ने उन प्रतिभाओं का सम्मान किया है, जिन पर सिर्फ उनका परिवार और संस्था नहीं बल्कि पूरा समाज गर्व कर रहा है।

गर्व के पहले की गरिमामयी कार्यक्रम में नवदुनिया ने सभी का हौसला अफजाई का मंच से सम्मानित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। ऐसा मंच प्रदान करने से उन्हें और परिजनों को प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन के लिए नवदुनिया परिवार की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि जब भी हायर एजुकेशन में कभी भी आपको लगे कि परिवार के साथ कोई एक दो सदस्य बिछड़ गए हैं तो उन्हें याद रखना, हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य की चिंता है, जब भी जरूरत पड़ेगी, मैं मदद के लिए तैयार रहूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि आज बैतूल की जो प्रतिभाएं सम्मानित हुई हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। विभिन्न विद्यालय से आए पालक और विद्यार्थियों का हौसल अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका मन एकाग्र होता है और एकाग्रता से जो लक्ष्य हासिल होते हैं, ऐसे लोग देश के ख्यातिनाम पदों पर पहुंचते हैं। उन्होंने कई प्रेरक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते आशीष दिया और कहा कि माता-पिता और परिजनों का नाम रोशन कर बड़ी उपलब्धि हासिल करें।
मंत्री उइके ने नवदुनिया के इस प्रेरणादयी प्रयास के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार ने कहा कि इस तरह मंच से प्रतिभाओं का सम्मान अपने आप में एक अच्छा प्रयास है। प्रतिभाओं को मंच मिलने से भविष्य में जिले का नाम प्रदेश में रोशन होगा। हेमंत पगारिया ने नवदुनिया के इस कार्यक्रम को प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रेरक बताया।
जिले भर से 120 विद्यार्थियों का सम्मान
नवदुनिया के इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर 120 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 10 और 12वीं कक्षाओं के स्कूल में मेधावी रहे विद्यार्थियों को मंच से बारी-बारी से बुलाकर प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। प्रथम, द्धितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को मंच से सम्मान दिया गया। इस सम्मान समारोह की खासियत रही कि पालकों के अलावा विद्यार्थियों ने भी नवदुनिया के प्रयास की खूब सराहना की।
कार्यक्रम में नवदुनिया भोपाल के यूनिट हेड मानवेंद्र द्विवेदी, रीजनल मार्केटिंग हेड मृगेंद्र जैन, रजनीश भटनागर, बैतूल मार्केटिंग हेड मयंक बारंगे, प्रसार प्रमुख नितिन सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्यूरो चीफ विनय वर्मा ने अतिथियों का आभार मानते हुए सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, पालक बुद्धिजीवि और समाजसेवी उपस्थित रहे।




