आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का नपा को करना था अनावरण, नप अध्यक्ष कलेक्टर से करेंगी शिकायत
Aajaadi Ka Amrt Mahotsav : (बैतूल)। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके को शुभारंभ एवं अनावरण करना था।
लेकिन सीएमओ ऋषिकांत यादव ने आदिवासी नपा अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके को कार्यक्रम में बिना बुलाये ही कार्यक्रम सम्पन्न करा दिया है। इस मामले की शिकायत नगर परिषद अध्यक्ष कलेक्टर से करेगी। वही कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कौन है बुलाने से नाराज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा सहित सभी कांग्रेस पार्षदों भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।
नगर परिषद अध्यक्ष बोली आदिवासी हूं इसलिए नहीं बुलाया
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उइके ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसके तहत नगर में रैली भी निकाली गई, लेकिन इस कार्यक्रम में नगर परिषद के ऑफिस में में बैठी थी। इसके बावजूद सीएमओ द्वारा मुझे नहीं बुलाया गया। क्योंकि मैं एक आदिवासी हूं इसलिए मेरी अवहेलना की गई।
सीएमओ ने सरकारी कार्यक्रम बीजेपी के नेताओं से करवाया
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अवनरण नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके को करना था, लेकिन सीएमओ साहब द्वारा कार्यालय में बैठी अध्यक्ष को कोई सूचना नहीं दी गई और बीजेपी नेताओं से सरकारी कार्यक्रम करा लिया गया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के पार्षदों को भी नहीं बुलाया गया।
गलत आरोप लगा रहे हैं(Aajaadi Ka Amrt Mahotsav)
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया था। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी पार्षद कार्यक्रम में क्यों नहीं आए यह उनका लुकआउट है।